सब्सक्राइब करें

Lal Salaam: आंखों पर चश्मा... स्टाइलिश टोपी...मोइदीन भाई बन छाए रजनीकांत, 'लाल सलाम' का पहला पोस्टर रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 08 May 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Lal Salaam: Rajinikanth First look poster released from daughter Aishwarya film turns everyone favourite bhai
लाल सलाम - फोटो : insta

साउथ सिनेमा में 'थलाइवा' के नाम से मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बढ़ती उम्र के बाद भी नई-नई फिल्मों में एक्शन करने वाले अभिनेता को स्क्रीन पर देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी फिल्में प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होती हैं। फैंस रजनीकांत की हर अदा और अंदाज के दीवाने हैं। लेकिन जो वजह और फिल्म उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ले आई है, वह उनकी बेटी द्वारा निर्देशित 'लाल सलाम' है। दरअसल, 'लाल सलाम' से सुपरस्टार का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जो क्लासिक और पावरफुल है।

Trending Videos
Lal Salaam: Rajinikanth First look poster released from daughter Aishwarya film turns everyone favourite bhai
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या रजनीकांत बहुत समय बाद निर्देशन की दुनिया में फिल्म 'लाल सलाम' से वापसी कर रही हैं। यह बात और भी खास तब हो जाती है, जब ऐश्वर्या ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी इस फिल्म में पिता रजनीकांत को कास्ट किया है। फिल्म के एलान के बाद से ही फैंस फिल्म से रजनीकांत का फर्स्ट लुक देखने के लिए बेकरार थे। अब फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म से थलाइवा का फर्स्ट पोस्टर साझा कर दिया है। बता दें, इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में नहीं हैं, बल्कि वह 'लाल सलाम' में कैमियो करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Salaam: Rajinikanth First look poster released from daughter Aishwarya film turns everyone favourite bhai
लाल सलाम - फोटो : social media

इस बात का खुलासा पहले ही हो गया था कि रजनीकांत 'लाल सलाम' में मोइदीन भाई का किरदार निभाते दिखाई देंगे। ऐश्वर्या और लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म से रजनीकांत का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज करते हुए फैंस को तोहफा दिया है। सामने आए पोस्टर में रजनीकांत को मोइदीन भाई में देखा जा सकता है। पोस्टर में थलाइवा काला चश्मा, सिर पर लाल टोपी लगाए स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा, 'मोइदीन भाई...स्वागत है!'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryarajini)

Lal Salaam: Rajinikanth First look poster released from daughter Aishwarya film turns everyone favourite bhai
लाल सलाम - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बन रही 'लाल सलाम' की अभी शूटिंग चल रही है।  फिल्म में रजनीकांत के कैमियो के साथ विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म में ए आर रहमान द्वारा संगीत दिया जाएगा। इससे पहले लाइका प्रोडक्शंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में बड़ा बड़ा लाल सलाम लिखा था और लोग आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके आस-पास आग भी दिखाई दे रही थी। 'लाल सलाम' इस साल रिलीज होने वाली है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जल्द ही, फिल्म की रिलीज डेट के बारे में एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Lal Salaam: Rajinikanth First look poster released from daughter Aishwarya film turns everyone favourite bhai
रजनीकांत - फोटो : social media

रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'अन्नाथे' में देखा गया था। वहीं रजनीकांत वर्तमान में नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित 'जेलर' पर  भी काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ तमन्ना भाटिया नजर आएंगी।
Bigg Boss OTT: बिग बॉस के विनर रहे इस कंटेस्टेंट को नहीं रास आई करण जौहर की होस्टिंग, बोले- 'कुछ नहीं आता'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed