फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की पॉलिटिक्स पर फिर प्रियंका ने दिया बड़ा बयान, कहा- मेरी सक्सेस से इनसिक्योर हैं

Wed, 19 Apr 2023 10:59 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 19 Apr 2023 10:59 AM IST
विज्ञापन
Citadel Fame Priyanka Chopra reveals Bollywood dirty politics and says some people are insecure with me
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म और अभिनय पर बात करने के अलावा प्रियंका चोपड़ा तमाम मसलों पर भी मुखर होकर बोलती हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी जानी जाती हैं, जो उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता भी प्रदान करते हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने सैलरी में असमानता पर अपनी बात रखी है और एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। 

Citadel Fame Priyanka Chopra reveals Bollywood dirty politics and says some people are insecure with me
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका ने अपनी मेहनत से सिर्फ सिर्फ बॉलीवुड में नाम कमाया है, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी सफलता का डंका बजाया है। इस मुकाम तक पहुंचने का प्रियंका का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। वह तमाम उतार-चढ़ावों से होकर गुजरी हैं। विदेश में उन्हें नस्लवाद का सामना करना पड़ा तो वहीं बॉलीवुड में भी उन्हें किनारे कर दिया गया। मगर, उन्होंने इसे अपनी सफलता में बाधक नहीं बनने दिया।

Honey Singh: हनी सिंह की लव लाइफ में बड़ा अपडेट, क्या मॉडल टीना थडानी से अलग हो चुकी हैं राहें?


 
Citadel Fame Priyanka Chopra reveals Bollywood dirty politics and says some people are insecure with me
प्रियंका चोपड़ा-जॉन सीना - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने अपने हालिया इंटरव्यू में सैलरी में समानता और अपने पर्सनल अनुभव पर बात करते हुए खुलासा किया है कि वह लाइफ में ऐसे पुरुषों को जानती हैं, जो उनकी सक्सेस को लेकर इनसिक्योर हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वो ऐसे मर्दों को भी जानती हैं, जो उनकी सफलता से खुश हैं। आखिर प्रियंका के इस बड़े बयान के पीछे का कारण क्या चलिए जानते हैं।

The Boogeyman: हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द बूगीमैन' का नया ट्रेलर-पोस्टर आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel Fame Priyanka Chopra reveals Bollywood dirty politics and says some people are insecure with me
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरी लाइफ में कुछ ऐसे मर्द हैं, जो मेरी सक्सेस को लेकर इनसिक्योर नहीं हैं, लेकिन मेरे जीवन में ऐसे पुरुष भी हैं, जो मेरी सफलता को लेकर हमेशा उत्साहित रहते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि पुरुषों ने आजादी इंजॉय की है और फैमिली का लीडर होने के नाते गौरव का आनंद लिया है। यह उनके क्षेत्र के लिए खतरा है, जब एक महिला ऐसा करती है या अगर एक महिला ज्यादा सफल होती है या एक पुरुष घर पर रहता है और महिला काम करने के लिए बाहर जाती है।'

Shehnaaz Gill: साउथ फिल्मों में काम करना चाहती हैं शहनाज, इस अभिनेता संग स्क्रीन शेयर करने की जाहिर की इच्छा

विज्ञापन
Citadel Fame Priyanka Chopra reveals Bollywood dirty politics and says some people are insecure with me
प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में देखा जाएगा। यह 28 अप्रैल को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। इससे पहले प्रियंका ने मुंबई में भी शो का प्रमोशन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed