सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन की सिटाडेल के हिंदी संस्करण के शीर्षक का 19 मार्च (मंगलवार) को आधिकारिक एलान कर दिया गया। फैंस को इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार था। हिंदी में इस सीरीज का नाम सिटाडेल हनी बनी रखा गया है। इस जासूसी एक्शन थ्रिलर के अनाउंसमेंट इवेंट में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला।
Citadel Honey Bunny Announcement: इवेंट में करण के पैर छूते दिखे वरुण-सामंथा, फिल्मकार का रिएक्शन हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम के दौरान वरुण और सामंथा करण जौहर के पैर छूते नजर आए। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों सितारों के अचानक पैर छूने से करण भी हैरान रह गए, जबकि वहां मौजूद दर्शक अपनी हंसी पर काबू नहीं पा सके। सबसे पहले वरुण ने करण के पैर छुए इसके बाद उन्हें देखकर सामंथा ने भी करण के पैर छूने की कोशिश की, जिसके बाद वे अभिनेत्री को ऐसा न करने के लिए कहते नजर आए।
Fun to watch @Varun_dvn & @Samanthaprabhu2 touching feet of #KaranJohar at #CitadelIndia launch 😬@PrimeVideoIN @rajndk #AreYouReady pic.twitter.com/JKVWGTZtRL
इवेंट में वरुण ने कहा, ''मुझे लगता है कि हर किसी को ऐसा करना चाहिए।'' इसके जवाब में निर्देशक ने मजाकिया अंदाज में चिल्लाकर कहा, "नहीं। मैं यहां बूढ़ा नहीं दिखना चाहता, कृपया ऐसा न करें।"
सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वरुण और सामंथा के अलावा के के मेनन, सिमरन, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार, काशवी मजमुंदर, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी अहम किरदार होंगे। अभिनय से एक साल के लंबे ब्रेक के बाद 'सिटाडेल' सामंथा की पहली वेब सीरीज होगी।
Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..