प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी सीरीज का जोरों शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी इस आने वाली सीरीज में एक्शन सीन करते हुए नजर आने वाली हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने जीवन, करियर और हॉलीवुड के सपने का पीछा करने के फैसले को लेकर बात की है।
Priyanka Chopra: जब चीजें प्लान के अनुसार नहीं चलती तो क्या महसूस करती हैं प्रियंका, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करियर की परेशानियों पर एक्ट्रेस ने कही यह बात
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में आने वाली परेशानियों के बारे में बात की है और अपने विचार साझा किए हैं, कि कैसे हिंदी सिनेमा उद्योग एक अधिक न्यायसंगत स्थान बन सकता है। एक्ट्रेस ने इस चीज पर हामी भरी है कि जब चीजें काम नहीं करती हैं, तो वह घबरा जाती थी और खुद को कमजोर महसूस करती थीं। अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके अविश्वसनीय दोस्त थे और उन्होंने कुछ बेहतरीन फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है।
अगले कदम पर ध्यान केंद्रित करती हैं प्रियंका
एक्ट्रेस ने कहा उन्होंने शोर को कम करने की कोशिश की और अगला कदम उठाने पर ध्यान केंद्रित किया। भले ही उन्हें नहीं पता था कि वह कहां जा रही हैं। प्रियंका ने 20 साल की उम्र में एक अंधेरे दौर से गुजरने के बारे में भी बात की है। उन्होंने कहा जब वह नुकसान और दुख से जूझ रही थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें एक कदम पीछे हटना होगा और समय निकालना होगा।
सलमान से पहले इन सितारों को मिली जान से मारने की धमकी
बॉलीवुड में राजनीति के चलते चुना हॉलीवुड
आपको बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में राजनीति और भेदभाव को लेकर खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि इन्ही कारणों के चलते उन्होंने हॉलीवुड में जाने का फैसला लिया था। हॉलीवुड में जाने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक या दो लोगों को दोष नहीं था, बल्कि बड़े पैमाने पर समाज था, जिसने इस व्यवहार को कायम रखा था। उन्होंने कहा कि इस बारे में सोचना शुरू करना जरूरी था कि कैसे हर कोई दूसरों के लिए अवसर और स्थान बनाता है।
Ind की कियारा या Pak की आएजा, कौन ज्यादा हॉट?
फिल्म जी ले जरा में आएंगी नजर
सिटाडेल के बाद एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में वापस करने जा रही हैं। प्रियंका फरहान अख्तर की जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट दिखाई देंगी।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में हुई जगपति बाबू की एंट्री, KKBKKJ को प्रमोट करते वक्त अभिनेता ने की पुष्टि