फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citadel: 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा के पिता बने हैं वरुण धवन? झलक देख बढ़ी सोशल मीडिया की हलचल

Sun, 21 May 2023 10:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 21 May 2023 10:14 PM IST
सार

'सिटाडेल' वेब सीरीज को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन सीरीज में प्रियंका चोपड़ा के पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Citadel Varun Dhawan play Priyanka Chopra father role in series details inside
वरुण धवन-सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर वेब सीरीज 'सिटाडेल' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, 19 मई को इसका मोस्ट अवेटेड पांचवां एपिसोड भी जारी कर दिया गया। सीरीज को दो अन्य देश भारत और इटली के लोकल भाषा में तैयार किया जा रहा है। स्पाई-थ्रिलर के भारतीय संस्करण में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी बीच प्रियंका की सीरीज के पांचवें एपिसोड में वरुण धवन की झलक देखने को मिली है। 

Citadel Varun Dhawan play Priyanka Chopra father role in series details inside
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' में वरुण धवन के कैमियो की खबरें हैं। एपिसोड में प्रियंका उर्फ नादिया सिंह अपने पिता राही गंभीर को कॉल करती दिखीं। इंटरनेट अब अटकलों से भरा हुआ है कि कॉल पर आवाज कोई और नहीं बल्कि वरुण की थी। उम्मीद की जा रही है कि वरुण 'सिटाडेल' के अंतिम एपिसोड में दिखाई देंगे। 

Citadel Varun Dhawan play Priyanka Chopra father role in series details inside
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

जैसा कि पहले से मालूम है कि 'सिटाडेल' की सभी किस्तें आपस में जुड़ी हुई हैं। इसलिए, वरुण को प्रियंका के ऑनस्क्रीन पिता के रूप में दिखाया जा सकता है, और उन्होंने राही गंभीर के पुराने संस्करण को भी अपनी आवाज दी है, जिसे पॉल बेजली ने निभाया था। तो, वरुण की कहानी राही के बचपन के दिनों की हो सकती है। इस बीच, 'सिटाडेल'  का आखिरी एपिसोड इस साल 26 मई को प्रसारित किया जाना है।



Filmy Warp: KKK 13 की शूटिंग शुरू और सेलेब्स के कान अपीरियंस पर विवेक का तंज,पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel Varun Dhawan play Priyanka Chopra father role in series details inside
सिटाडेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रुसो ब्रदर्स के एजीबीओ और डेविड वील के जरिए बनाई गई छह-एपिसोड वाली सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल लीड रोल में हैं। वहीं, इसके भारतीय संस्करण की बात करें तो इसे राज एंड डीके बना रहे हैं। 



Karishma Tanna: पैदा होने के एक महीने तक पिता ने नहीं देखा था करिश्मा तन्ना का चेहरा, बोलीं- बेटे की थी चाहत

विज्ञापन
Citadel Varun Dhawan play Priyanka Chopra father role in series details inside
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन प्रियंका से सवाल पूछा गया था कि क्या उनकी सीरीज में वरुण धवन या सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगे। तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि हो सकता है, और नहीं भी। ऐसे में अब दर्शकों को इसके फाइनल एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed