फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13 में बवाल और कास्टिंग काउच पर एली अबराम के खुलासे सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Tue, 01 Oct 2019 01:07 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 01 Oct 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
clash in Bigg Boss 13 and  Elli Avram on casting Couch top entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। घर में घुसने से पहले सलमान के सामने ही भिड़ने वाले दो कंटेंस्टेंट अंदर जाते ही जम्मू कश्मीर राज्य को लेकर भिड़ गए। इसे लेकर बिग बॉस के आफिशियल ट्वीटर पेज पर प्रोमो जारी हुआ है। प्रोमो वीडियो में पारस छाबड़ा और असीम रियाज लड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य प्रोमो में घर की मालकिन अमीषा पटेल घर के अंदर सभी कंटेस्टेंट से कह रही हैं कि अगर राशन चाहिए तो काम तो करना पड़ेगा।



BIGG BOSS 13: जम्मू कश्मीर पर दो कंटेंस्टेंट्स में जंग, अमीषा बोलीं-राशन चाहिए तो काम करो

clash in Bigg Boss 13 and  Elli Avram on casting Couch top entertainment news
Rani Chatterjee - फोटो : Social Media

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आई है। मुंबई में रानी की कार का एक्सीडेंट हो गया है, इसमें एक्ट्रेस को गंभीर चोटें आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी का एक्सीडेंट तब हुआ जब वो फिल्म पांचाली की शूटिंग पूरी कर अपने घर लौट रही थीं।

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का एक्सीडेंट, भाई बोला- दीदी के लिए दुआ करें

clash in Bigg Boss 13 and  Elli Avram on casting Couch top entertainment news
विजू खोटे को अंतिम विदाई - फोटो : सोशल मीडिया

30 सितंबर को दिग्गत अभिनेता विजू खोटे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 78 वर्षीय विजू पिछले लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।  विजू ने मुंबई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। विजू का अंतिम संस्कार चंदन वाड़ी में किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान कई लोग पहुंचे लेकिन हैरानी वाली बात रही कि इनमें कोई भी बड़ा चेहरा शामिल नहीं हुआ।

नम आंखों से परिवार ने दी विजू खोटे को अंतिम विदाई , नहीं नजर आया सिनेमा का कोई बड़ा चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
clash in Bigg Boss 13 and  Elli Avram on casting Couch top entertainment news
sara alii khan with amrita singh - फोटो : social media

एक्ट्रेस सारा अली खान की मां अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिंबट के परिवार की संपत्ति बेचने के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस हरकत में आ गई है। मुकदमे की विवेचना के लिए सीओ डालनवाला जया बलूनी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी गई है। 

एक्ट्रेस अमृता सिंह के मामा की प्रॉपर्टी बेचने के मामले में आई नई जानकारी, पुलिस ने उठाया ये कदम

विज्ञापन
clash in Bigg Boss 13 and  Elli Avram on casting Couch top entertainment news
Elli Avram - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में मीटू अभियान की शुरुआत करने वाली तनुश्री दत्ता के बाद अब तक कई एक्ट्रेस सामने आकर अपनी आपबीती बता चुकी हैं। बीते दिनों जरीन खान और सुरवीन चावला ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया था। अब इस लिस्ट में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट एली अबराम का नाम भी जुड़ गया है। एली ने बताया कि कैसे शुरुआती दिनों में उनके साथ बदसलूकी हुई थी।

बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट के साथ सोना चाहता था डायरेक्टर, बोलीं- अपनी उंगली से स्क्रैच...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed