फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 करोड़ रुपये के लिए कपिल ने प्रियंका के ऑफर को ठुकराया, बोले-ये तो 60 हजार में कभी...

Tue, 01 Oct 2019 01:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 01 Oct 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar reached The Kapil Sharma Show for The Sky Is Pink promotion
The Kapil Sharma Show - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इन दिनों अपनी बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान वे अपने पति निक और परिवार के साथ-साथ फिल्म से जुड़े कई खुलासे कर रही हैं। फिल्म की प्रमोशन के सिलसिले में ही प्रियंका कपिल शर्मा के शो में भी पहुंचीं और फिल्म से जुड़ीं कई बातें शेयर कीं। सेट पर प्रियंका ने कपिल को एक ऑफर दिया जिसे सुनते ही कपिल ने ठुकरा दिया और बदले में 2 करोड़ रुपये मांग लिए।

Priyanka Chopra and Farhan Akhtar reached The Kapil Sharma Show for The Sky Is Pink promotion
Priyanka Chopra - फोटो : social media

दरअसल, कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रियंका कपिल को एक ऑफर देते नजर आ रहीं हैं। प्रियंका कपिल से कहती हैं, या तो वो 6 खूबसूरत लड़कियों के साथ मालदीव घूमने जाएं या फिर 2 करोड़ रुपये रख लें। इसे सुनते ही कपिल अपनी हाजिर जवाबी दिखाते हैं और झट से 2 करोड़ रुपये चुनकर कहते हैं कि वो दूसरे ऑफर का इंतजाम खुद सिर्फ 60 हजार रुपये में कर लेंगे, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग जोर से हंसने लगते हैं।

Priyanka Chopra and Farhan Akhtar reached The Kapil Sharma Show for The Sky Is Pink promotion
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : social media

कपिल शर्मा के शो में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर भी पहुंचे थे, जिन्होंने फिल्म के बारे में कपिल के साथ कई बातें साझा कीं और कपिल की टीम के साथ जमकर मस्ती की। प्रियंका-फरहान के साथ-साथ जायरा वसीम भी इस फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि फरहान जायरा के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले से खुश नहीं दिखाई दे रहे। वह चाहते हैं कि जायरा एक्टिंग न छोड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar reached The Kapil Sharma Show for The Sky Is Pink promotion
the sky is pink - फोटो : social media

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका ने कहा था कि, 'द स्काई इज पिंक में मैंने एक मां का रोल निभाया है । फिल्म को शूट करने के दौरान इमोशनल स्तर पर मुझमें कई बदलाव आए। मुझे लगता है कि मुझे नहीं पता था कि मैं अपनी भावनाओं को कैसे संभालूं। शोनाली बोस के साथ काम करने और अदिति का किरदार निभाने से मुझे यह समझ आया। मौत एक बेहद नैचुरल चीज है जो हम सभी के साथ होगी।' 'किसी को खोने से खाली हुई जिंदगी का दुख मनाने की जगह हमें उनके खुशी के पलों को याद करना चाहिए ।'

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar reached The Kapil Sharma Show for The Sky Is Pink promotion
priyanka chopra - फोटो : social media

प्रियंका ने बताया कि पिता अशोक चोपड़ा को खोने पर उनके अंदर नकारात्मक फीलिंग्स भर गई थी। वो कहती हैं, 'निक से शादी और उसी दौरान 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के दौरान भी मैं इन भावनाओं से जूझ रही थी।' 'मुझमें काफी नेगेटिव फीलिंग्स थीं। मैं गुस्से में थी, हर्ट थी... ऐसा लगता था जैसे मुझे अकेला छोड़ दिया गया हो। जब मैं इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी तो उसी दौरान मेरी निक से शादी भी हो रही थी। उस दौरान मैं अपने पिता को बहुत ज्यादा मिस कर रही थी। मुझे उनकी मौजूदगी और ज्यादा तब खलती थी जब मैं अपनी मां को सबकुछ अकेले संभालते हुए देखती थी।' 

पढ़ें: राखी सावंत का नया खुलासा- बोली-'मैं मां बनने वाली हूं', तभी आवाज आई-ये कैसे हो सकता है?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed