30 सितंबर को दिग्गत अभिनेता विजू खोटे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 78 वर्षीय विजू पिछले लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। विजू ने मुंबई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। विजू का अंतिम संस्कार चंदन वाड़ी में किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान कई लोग पहुंचे लेकिन हैरानी वाली बात रही कि इनमें कोई भी बड़ा चेहरा शामिल नहीं हुआ।
नम आंखों से परिवार ने दी विजू खोटे को अंतिम विदाई , सिनेमा का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजू के अंतिम संस्कार में अरशद वारसी, भारत दाभोलकर और विजू के रिश्तेदार सहित उनके दोस्त नजर आए। लेकिन सिनेमा का कोई भी बड़ा चेहरा नहीं पहुंचा। वहीं अरशद वारसी भी कुर्ते पायजामा के साथ काला चश्मा लगाए हुए नजर आए।
Today at #vijukhote funeral #rip 🙏
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
अरशद वारसी के अलावा विजू खोटे की बहन शुभा खोटे भी अंतिम संस्कार में पहुंची। शुभा ने ग्रे कलर का सूट पहना हुआ था और उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे।
बात विजू की करें तो सिनेमा में ऐसे काफी कम कलाकार हैं जिन्होंने फिल्मों में चंद मिनटों के किरदार से ही दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ दी हो। रमेश सिप्पी की फिल्म शोले में विजू ने कालिया का किरदार निभाया था।
शोले में विजू कुल मिलाकर करीब सात मिनट तक स्क्रीन पर नजर आए थे। लेकिन बावजूद इसके जब जब शोले का जिक्र होता है। तब तब कालिया को याद किया जाता है। शोले के अलावा विजू खोटे ने अंदाज अपना अपना में रॉबर्ट और कयामत से कयामत तक में मान सिंह जैसे किरदार किए थे। जो आज भी दर्शकों के जेहन में हैं।
पढ़ें -'शोले' के 'कालिया' के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, इन टीवी-फिल्मी सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि