सिनेमा जगत में हर पल कुछ न कुछ एक्साइटिंग चलता ही रहता है। ऐसे में कई बार आपसे मनोरंजन जगत की कुछ अहम खबरें छूट भी सकती हैं। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं बॉलीवुड से जुड़ीं पांच खबरें, वो भी फटाफट अंदाज में। इस पैकेज में हम आपको शनाया कपूर के वायरल वीडियो से लेकर लता मंगेशकर के इंस्टाग्राम डेब्यू तक के बारे में बताएंगे।
90 की उम्र में लता दी का इंस्टा पर डेब्यू, बेटी को लेकर चोटी पर चढ़ीं समीरा रेड्डी, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर का इंस्टाग्राम डेब्यू
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिनेमा की करीबन हर बड़ी हस्ती मौजूद है और अब इस लिस्ट में नाम शामिल हो गया है लता मंगेशकर का। दरअसल 28 सितंबर को लताजी ने अपना जन्मदिन बनाया और उसके एक दिन बाद ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया। लता जी ने अपनी पहली फोटो मां और पिता का एल्बम लिए हुए शेयर की। इस पोस्ट का कैप्शन उन्होंने लिखा- नमस्कार, आज पहली बार आप सबसे इंस्टग्राम पर जुड़ रही हूं। वहीं दूसरी पोस्ट में बहन मीना के द्वारा लिखी गई किताब की पहली कॉपी के साथ अपनी और ऊषा की तस्वीर साझा की। बता दें कि लता जी के करीब 50 हजार फॉलोरअर्स हो चुके हैं। जबकि वो किसी को भी फॉलो नहीं करती हैं। गौरतलब है कि अभी तक उनका अकाउंट वेरिफाइड नहीं हुआ है।
A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar) on
सैफ और करीना का स्टाइलिश अंदाज
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं उनके पति सैफ अली खान भी हाल फिलहाल में अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब जरा सोचिए जब ये स्टाइलिश कपल एक साथ नजर आए तो। दरअसल इश्क एफएम के शो व्हाट वुमन वांट के सीजन 2 के लिए सैफ और करीना एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने मीडिया को पोज भी दिए।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी मुल्यानागिरी पर बेटी के साथ चढ़ीं समीरा रेड्डी
बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी मुल्यानागिरी (Mullayanagiri Peak) पर समीरा रेड्डी अपनी दो महीने की बच्ची के साथ नजर आ रही है। वीडियो के कैप्शन में समीरा ने लिखा- 'मैंने अपनी दो महीने की बेटी नायरा के साथ मुल्यानागिरी चोटी पर चढ़ने का प्रयास किया। मैं कहीं-कहीं पर बीच में रुकी, क्योंकि मुझे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 6,300 फीट की ऊचाई, ये कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी है। बहुत सारी नई-नई बनीं मॉम से सुना था कि वो यात्रा करने से काफी इंस्पायर होती हैं।'
A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on
शनाया कपूर का बेली डांस वायरल
सोशल मीडिया पर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में शनाया कपूर बेली डांस करती नजर आ रही हैं। यही नहीं जिस खूबसूरती और जिस परफेक्शन के साथ शनाया कपूर बेली डांस कर रही हैं, उस वजह से उनका वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है। वीडियो में ड्रम बीट्स पर शनाया डांस ट्रेनर के साथ बेली डांस कर रही हैं। शनाया का सिर्फ एक नहीं बल्कि दो वीडियोज सामने आए हैं।
A post shared by Sanjana Muthreja (@sanjanamuthreja) on
A post shared by Sanjana Muthreja (@sanjanamuthreja) on