{"_id":"5d91cecf8ebc3e93d02853a4","slug":"shah-rukh-khan-and-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैन ने विदेश में खोली फर्जी कंपनी, शाहरुख-सलमान के परिवार के सदस्यों को बना दिया डायरेक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैन ने विदेश में खोली फर्जी कंपनी, शाहरुख-सलमान के परिवार के सदस्यों को बना दिया डायरेक्टर
Tue, 01 Oct 2019 01:01 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान और शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस देश ही नहीं पूरी दुनिया में हैं । शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'फैन' के जरिए दर्शकों की दीवानगी दिखाई थी । हाल ही में शाहरुख-सलमान का एक ऐसा फैन सामने आया है जिसने तीन साल पहले ब्रिटेन में एक फर्जी कंपनी को रजिस्टर कराया । इसमें खास बात यह है कि इस कंपनी में शाहरुख खान और सलमान खान के परिवार के सदस्यों को डायरेक्टर के तौर पर रजिस्टर कराया ।
shahrukh salman
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, ब्रॉस ब्रदर्स इंटरनेशनल नाम की एक कंपनी को 28 दिसंबर 2016 में रजिस्टर कराया गया । इस कंपनी में 13 लोगों को डायरेक्टरों के तौर पर दिखाया गया । इनमें शाहरुख खान, सलमान खान के पिता सलीम खान, उनके भाई अरबाज खान, सोहेल खान और एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के नाम हैं ।
Shahrukh And Salman
रिकॉर्ड के मुताबिक, कंपनी एक्टिविटीज ऑफ एक्स्ट्राटेरिटोरिय ऑर्गनाइजेशन एंड बॉडिज का काम करती थी, जिसे फरवरी 2019 में खत्म कर दिया गया । कंपनी के प्रोफाइल में शाहरुख खान का पता मुंबई के बांद्रा स्थित आवास मन्नत का है । वहीं सलीम खान का पता मुंबई के बैंडस्टैंड के नजदीक स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट का दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman and Shahrukh
कंपनी ने ब्रॉस ब्रदर्स इंटरनेशनल के एक और डायरेक्टर का नाम दर्ज किया है जिसका नाम अंजलि शर्मा है और अंजलि शर्मा का पता लंदन के एक मेल बॉक्स सर्विस प्रोवाइडर का है। इसकी दिलचस्प बात यह है कि करण जौहर और सलमान खान की फिल्म कुछ कुछ होता है में काजोल के किरदार का नाम भी अंजलि शर्मा है।
विज्ञापन
shahrukh khan and salman khan
इस बारे में जब सलमान खान के आधिकारिक बिजनेस मैनेजर जॉर्डी पटेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सलमान, उनके परिवार के सदस्य या बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन का ऐसी कोई कंपनी से ताल्लुक नहीं है।
कंगना रनौत ने पहले Kiss और पहले रिलेशन के बारे में खुलकर की बात, बताया क्यों छोड़ गया था बॉयफ्रेंड
कंगना रनौत ने पहले Kiss और पहले रिलेशन के बारे में खुलकर की बात, बताया क्यों छोड़ गया था बॉयफ्रेंड