{"_id":"5d91c6188ebc3e0144721925","slug":"parikshit-sahni-told-why-celebrities-childrens-spoiled-like-his","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलराज साहनी के बेटे ने उड़ेला दर्द, बोले- 'पिता ने सिगरेट दी, बोले मेरे सामने पी, पीछे मत पीना'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बलराज साहनी के बेटे ने उड़ेला दर्द, बोले- 'पिता ने सिगरेट दी, बोले मेरे सामने पी, पीछे मत पीना'
मशहूर अभिनेता बलराज साहनी के बेटे परीक्षित साहनी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे और निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। परीक्षित साहनी ने बताया कि आखिर बॉलीवुड सितारों के बच्चों के लिए अपने पिता की सफलता को दोहरा पाना क्यों बेहद मुश्किल होता है।
2 of 5
परीक्षित साहनी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इवेंट में पहुंचे परीक्षित साहनी ने कहा कि उनकी गिनती भी बिगड़ैल बच्चों की लिस्ट में होती है। उन्होंने कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों के बच्चों के लिए अपने पिता की तरह मुकाम हासिल कर पाना आसान नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि वो अपने पिता की तरह परिश्रम के दौर से नहीं गुजरते हैं।'
3 of 5
बलराज साहनी
- फोटो : फाइल फोटो
परीक्षित साहनी ने कहा कि 'सुनील दत्त, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, उनकी कड़ी मेहनत के सफर को देखिए। मेरे पिता की जीवनी पढ़िए और देखिए कि इस मुकाम तक पहुंचने के दौरान उन्होंने कितनी मेहनत की है। उन्होंने जिंदगी के अच्छे और बुरे दोनों पहलू देखे हैं जबकि सितारों के बच्चों को शुरू से सारी सुविधाएं मिलती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परीक्षित साहनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इवेंट में परीक्षित के साथ अभिनेत्री दीप्ति नवल भी मौजूद थीं। बातचीत के दौरान परीक्षित ने कहा कि 'हम बिगड़ैल बच्चे थे। अभिनय को लेकर मेरे अंदर वो जुनून नहीं था जैसा मेरे पिता में था। मेरे पिता एक अलग स्तर के थे। जो लोग तुलना करते हैं उन्हें जानना चाहिए कि एक रेस का घोड़ा है और दूसरा गधा है।'
विज्ञापन
5 of 5
परीक्षित साहनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- 'मेरे पिता ने ही पहली बार मुझे सिगरेट थमाते हुए कहा था- ये ले मेरे साथ सिगरेट पी। पीठ पीछे कभी मत पीना। मैंने पहली बार बीयर भी अपने पिता के साथ पी। वो मेरे लिए मेरे दोस्त जैसे थे लेकिन कई बार मैं अच्छा बेटा नहीं बन पाया। मैंने बहुत सारी गलतियां की हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।