'हाउसफुल 4' का पहला गाना रिलीज
हाउसफुल 4 और मेड इन चाइना के नए गाने रिलीज, नागिन 4 का आया नया प्रोमो, पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा पाटनी ने शेयर किया घायल हाथी का वीडियो
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल की वजह से सुर्खियों में हैं। वह अपने फैंस से मुखातिब होने के लिए अक्सर वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में सिंगर J. Balvin के गाने X पर डांस करती दिशा के वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया था। अब दिशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंस्टा स्टोरी में घायल हाथी का वीडियो शेयर कर इमोशनल कैप्शन भी दिया है। दिशा ने पोस्ट में लिखा कि यह बेचारा हाथी ट्रेन से टकरा गया। 36 घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए आखिरकार इसने दम तोड़ दिया। हमें हाथियों को बचाने के लिए वास्तव में कुछ करना चाहिए। क्या ये सचमुच हमारे साथ महफूज हैं? गौरतलब है कि दिशा पाटनी इन दिनों फिल्म मलंग में काम कर रही हैं। इसके बाद उनके पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। सलमान खान के साथ फिल्म भारत में दिखीं दिशा अपने करियर को लेकर बहुत सतर्क हैं।
टीवी पर लौटने को तैयार है 'नागिन', चौथे सीजन का प्रोमो रिलीज
टीवी पर लगातार सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो 'नागिन' फिर लौट रहा है। शो के सस्पेंस को बरकरार रखते हुए चौथे सीजन के पहले प्रोमो को रिलीज कर दिया गया है। इस बार नागिन के रूप में दो नई हसीनाओं की एंट्री होने की अटकलें हैं। प्रोमो में दो नागिनों को जंगल से गुजरते हुए दिखाया गया है, एक पहाड़ी पर शिवलिंग की पूजा करते हुए नजर आती है जिसमें नागमणी की झलक भी दिखाई पड़ती है। शो के कॉन्सेप्ट की बात करें तो शो में इस बार ये बताया गया है कि आखिर क्या होगा जब दो लोग एक दूसरे की किस्मत से जीते हैं। इस बार शो की कहानी में कई उतार-चढ़ाव दिखने की उम्मीद है। नागिन के हर नए सीजन में दर्शकों को नई कहानी और नए किरदार देखने को मिलते हैं। पहले सीजन में मौनी रॉय ने अपनी अदाओं और एक्टिंग से दर्शकों को शो देखने पर मजबूर कर दिया था, उसके बाद से ही हर कोई नागिन से जुड़ने के ख्वाब देखता है। सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, रजत टोकस जैसे एक्टर्स भी शो में नजर आ चुके हैं। शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर समय समय पर शो से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। पिछले काफी समय से फैंस मौनी रॉय को वापस लाने की मांग कर रहे हैं, हालांकि मौनी बॉलीवुड में लगातार एक के बाद एक फिल्में कर रहीं हैं और जल्द ही राजकुमार राव के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी, इस बार हिना खान के शो में होने की भी खबरें चर्चा में हैं।
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
इन दिनों अभिनेता राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री मौनी रॉय, परेश रावल, सुमित व्यास , गजरार राव और बोमन ईरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच फिल्म का दूसरा गाना 'सनेड़ो' रिलीज हुआ है। इस गाने में मीका सिंह, निकिता गांधी और बेनी दयाल ने अपनी आवाज दी है। गाने को राजकुमार राव और मौनी रॉय पर फिल्माया गया है।
'गंगू बाई' में आलिया भट्ट के साथ नजर आ सकते हैं कार्तिक आर्यन
बीते कुछ दिनों से अभिनेत्री आलिया भट्ट निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगू बाई' को लेकर चर्चा में हैं। अब इस फिल्म के हीरो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऐसी खबरें है कि आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन दिखाई दे सकते हैं। हालांकि अभी तक उनको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।