अभिनेता शक्ति कपूर की लाडली बेटी श्रद्धा कपूर ने अपने करियर के शुरुआत में 'तीन पत्ती' और 'लव का द एंड' जैसी फिल्में की, लेकिन उन्हें सफलता फिल्म 'आशिकी 2' से मिली। श्रद्धा कपूर खुद इस बात को मानती हैं कि इस फिल्म ने उनके करियर की दशा और दिशा बदल दी। हर साल 26 अगस्त को श्रद्धा कपूर फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी को फोन करके उनका आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने इस फिल्म में आरोही की भूमिका के लिए उनका चयन किया। 3 मार्च 1987 को जन्मी श्रद्धा कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर आइये जानते हैं उनके साथ काम करने वाले कलाकार, निर्माता और निर्देशक क्या कहते हैं।
Shraddha Kapoor: अब तक श्रद्धा कपूर पर मोहित ये कलाकार, रणबीर कपूर की टिप्पणी पढ़कर चौक जाएंगे..
हर साल 26 अगस्त को श्रद्धा कपूर फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी को फोन करके उनका आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने इस फिल्म में आरोही की भूमिका के लिए उनका चयन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल मुझे फोन करती हैं : मोहित सूरी
निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर ने आरोही की भूमिका निभाई और इस भूमिका में उन्हें काफी पसंद किया गया। यह फिल्म 26 अप्रैल 2013 को रिलीज हुई थी। मोहित सूरी कहते हैं, 'श्रद्धा हर साल फिल्म की एनिवर्सरी पर मुझे फोन करके धन्यवाद देती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि 'आशिकी 2' वो फिल्म है जिसने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। हालांकि उनको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है लेकिन वह हर 26 अप्रैल को ऐसा करती हैं और इससे पता चलता है कि वह किस तरह की इंसान है।'
भूरी आंखें भावनाएं जताती हैं :विशाल भारद्वाज
निर्माता - निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में श्रद्धा कपूर ने एक कश्मीरी लड़की अर्शिया का किरदार निभाया था। विशाल भारद्वाज ने जब इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर का चयन लिया कि तो एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि फिल्म में कश्मीरी लड़की अर्शिया की भूमिका के लिए श्रद्धा कपूर का चयन क्यों किया? विशाल भारद्वाज ने कहा था, 'इस किरदार के लिए श्रद्धा के पास परफेक्ट कश्मीरी आंखें हैं जिससे वह बहुत अभिव्यंजक और सुंदर लगती हैं। उनकी भूरी आंखें बहुत सारी भावनाएं व्यक्त करती हैं।
मेरे लिए मेरी श्रद्धा है: वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन और श्रद्धा कपूर एक साथ 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में एक रिएलिटी शो के दौरान वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर के लिए अपने जज्बात जगजाहिर किए। वरुण धवन ने कहा, 'बहुत साल पहले ऐसा एक वक्त था जहां मुझे भी श्रद्धा पर क्रश था। यह बहुत लोगों के लिए आरोही है बहुतों के लिए इनायत है, लेकिन मेरे लिए मेरी श्रद्धा है।'
लोग सोचते नहीं हैं :फरहान अख्तर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को जब फरहान अख्तर की 'रॉक ऑन 2' के लिए चुना गया तो दोनों के बीच अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रही। इन खबरों का श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर ने खंडन करते हुए इसे महज एक अफवाह बताया था। एक इंटरव्यू के दौरान फरहान अख्तर ने कहा, 'मेरी जिंदगी वैसे ही चल रही है जैसे चल रही थी। लेकिन आप ऐसी चीजों को सहजता से लेते हैं और खुद से ही निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं, लेकिन यह नहीं सोचते हैं कि ऐसी बातों से एक लड़की की जिंदगी पर क्या असर पड़ सकता है।'