{"_id":"65e473a7c7840ba69b024196","slug":"ranveer-singh-gave-his-first-reaction-on-going-to-be-a-father-at-anant-ambani-radhika-pre-wedding-function-2024-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: 'दीपिका के साथ मैं अपने...,' रणवीर सिंह ने जल्द पिता बनने पर दी पहली प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: 'दीपिका के साथ मैं अपने...,' रणवीर सिंह ने जल्द पिता बनने पर दी पहली प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 03 Mar 2024 06:27 PM IST
सार
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच अभिनेता ने खुशखबरी पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड के पावर कपल में होती है। हाल ही में दीपवीर ने खुशखबरी सुनाई कि दोनों सितंबर महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद यह कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में शिरकत कर चार चांद लगाता नजर आया है। इसी उत्सव के दौरान अभिनेता पहले बच्चे का स्वागत करने पर अपनी खुशी व्यक्त करने से खुद को नहीं रोक सके।
2 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रणवीर सिंह ने जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान पहली बार पिता बनने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। हिट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से अपने अंदर के रॉकी रंधावा को दिखाते हुए, अभिनेता ने कहा, 'अनंत और राधिका की शादी हो रही है, दीपिका के साथ मैं अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा हूं। क्या हो रहा है, मैं अभी भी इस पर विचार नहीं कर पा रहा।'
3 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण पर प्यार बरसाते हुए, बी-टाउन स्टार ने आगे कहा, 'हाय बेब्स, रॉकी रंधावा दिस साइड। मैं आपको पिछले जन्म से प्यार करता हूं। आप खूबसूरत महिला हैं...क्या राज है...आओ हम खूबसूरत जोड़ी के लिए कुछ खास डांस करें।' इसके बाद, इस खूबसूरत जोड़ी ने 2015 की फिल्म 'दिल धड़कने दो' से 'गल्लां गूड़ियां' गाने पर डांस किया।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 29 फरवरी को एक पोस्ट के माध्यम से जल्द माता-पिता बनने की खुशखबरी सुनाई। जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा अनाउंसमेंट पोस्ट डाला, जिसमें लिखा था, 'सितंबर 2024। दीपिका और रणवीर।' जैसे ही बी-टाउन के पावर कपल ने खुशखबरी साझा की, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और कई अन्य सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का प्यार संजय लीला भंसाली की 2013 की फिल्म 'राम लीला' के सेट पर परवान चढ़ा। नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधने से पहले बी-टाउन के इस पावर कपल ने पांच साल से अधिक समय तक डेट किया। अब यह जोड़ा सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।