फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: टीवी इंडस्ट्री में ‘सिम्बा’ ने लगाई छलांग, अगले महीने होने जा रहा सबसे बड़ा धमाका

Tue, 25 May 2021 05:44 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 25 May 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Colors likely to launch a reality show titled New Big Reality Series with Ranveer Singh as host
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में पैसा देकर टेलीविजन चैनल देखने वालों की पसंद में फिर से अव्वल नंबर बनने की लगातार कोशिशें कर रहे चैनल कलर्स ने इस बार मॉनसून में अपना सबसे बड़ा तुरुप का पत्ता फेंकने का मन बना लिया है। खबर है कि हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रणवीर सिंह इस चैनल पर अपना एक खास शो लेकर आने वाले हैं। बीते हफ्ते की टीआरपी के हिसाब से देश में पैसे देकर चैनल देखने वालों में स्टार प्लस नंबर एक पर, सोनी सब नंबर दो और कलर्स चैनल तीसरे नंबर पर है। कलर्स चैनल के प्रबंधन की इस बारे में अभिनेता रणवीर सिंह से लंबी लंबी बातें हाल ही में होती रही हैं। रविवार की रात रणवीर जब अपनी पत्नी दीपिका के साथ मुंबई लौटे तो समझा यही गया कि ऐसा दीपिका की अगले महीने से शुरू होने जा रही फिल्म के लिए है। लेकिन, असल खबर अब सामने आई है कि दरअसल ये यात्रा रणवीर की वजह से ज्यादा जरूरी थी। 

Colors likely to launch a reality show titled New Big Reality Series with Ranveer Singh as host
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर ने इस बारे में मंगलवार से ही काम काज भी करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह ने कलर्स चैनल के एक गेम शो का होस्ट बनने के लिए हां कर दी है। रणवीर ने हालांकि अभी इसका एलान नहीं किया है लेकिन चैनल वाले बता रहे हैं कि बात पक्की हो चुकी है। 

Colors likely to launch a reality show titled New Big Reality Series with Ranveer Singh as host
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीरीज का नाम ‘न्यू बिग रियलिटी सीरीज’ जैसा कुछ है और रणवीर सिंह का छोटे परदे पर बतौर होस्ट ये डेब्यू होगा। शो महीने भर बाद शुरू होने की टाइमलाइन पर काम शुरू हो चुका है। इस बारे में और छानबीन की गई तो पता चला कि ये शो दरअसल, प्रतिभागियों के सामान्य ज्ञान की ही परीक्षा लेगा लेकिन यहां ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तरह कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा बल्कि होस्ट अपने प्रतिभागियों को कुछ तस्वीरें दिखाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Colors likely to launch a reality show titled New Big Reality Series with Ranveer Singh as host
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दो राउंड वाले इस शो के विजेता को पांच करोड़ रुपये का इनाम मिलने वाला है। शो में लाइफ लाइन्स भी होंगी और सवालों का जवाब देने के लिए प्रतिभागियों की कुछ दूसरे तरीकों से भी मदद की जाएगी। छोटे परदे पर रणवीर सिंह की एंट्री को लेकर उनके करीबी भी खासे उत्सुक हैं। रणवीर की फिल्में ‘83’ और ‘जयेश भाई जोरदार’ पूरी हो कर रिलीज की राह देख रही हैं। 

विज्ञापन
Colors likely to launch a reality show titled New Big Reality Series with Ranveer Singh as host
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण जौहर और रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी उनका एक खास रोल है। फिल्म ‘83’ में रणवीर मशहूर खिलाड़ी कपिल देव का रोल करते दिखने वाले हैं। छोटे परदे पर बतौर होस्ट अपनी पीढ़ी के वह पहले ऐसे कलाकार हैं जो एंट्री करने जा रहे हैं। रणवीर सिंह के इस शो के बारे में कलर्स की टीम से बात करने की काफी कोशिश की गई लेकिन, चैनल की तरफ से इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed