फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: जब सोनू निगम ने खोली थी रियलिटी शोज की पोल, इंडियन आइडल के जजों पर जमकर साधा था निशाना

Tue, 25 May 2021 05:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 25 May 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Controversy: When Sonu Nigam Speaks Up About Reality of TV Shows
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कई बार शो के मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ ऐसा कर बैठते है जिसकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। बीते दिनों किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार शो में बतौर मुख्यातिथि आए थे। जिसके बाद उनके विवादित बयान से सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण शो के बचाव में खड़े हो गए थे। वहीं अमित कुमार के बाद शो के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत ने भी शो के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। उनका कहना था कि शो में टैलेंट से ज्यादा गरीबी दिखाई जाती है। इस रिपोर्ट में हम आपको सोनू निगम के एक थ्रोबैक इंटरव्यू के बारे में बता रहे हैं जिसमें उन्होंने टीवी रियलिटी शोज की असलियत के बारे में बताया था, जो वाकई हैरान कर देने वाली है।

Indian Idol 12 Controversy: When Sonu Nigam Speaks Up About Reality of TV Shows
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए गायकों में की जाती है लेकिन वह अपने तीखे बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। कुछ समय पहले सोनू निगम ने टीवी रियलिटी शो और उनकी टीआरपी को लेकर अपनी बात रखी थी। सोनू का कहना था कि मेकर्स टैलेंट को दरकिनार कर बस टीआरपी के बारे में सोचते हैं। इसके साथ-साथ शो के जजेस भी पहले उन्हें ही आगे लाने के लिए कयास लगाते हैं। मैं कहता हूं कि बेशक उन प्रतिभागियों का समर्थन करना चाहिए लेकिन टैलेंट के आधार पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

Indian Idol 12 Controversy: When Sonu Nigam Speaks Up About Reality of TV Shows
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम ने कहा था कि रियलिटी शो के मेकर्स और मार्केटिंग टीम मिलकर टैलेंट को कम कर देती है। यह लोग शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए अपने तरीके से काम करवाते हैं। इतना ही नही शो को हिट करने के लिए कंटेस्टेंट की बैकग्राउंड स्टोरी और दर्द भरी दास्तान को दिखाया जाता है। लोगों को उनके टैलेंट नहीं बल्कि उनकी कहानियों के आधार पर जज किया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Controversy: When Sonu Nigam Speaks Up About Reality of TV Shows
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम का कहना था कि मार्केटिंग के बहुत से नौसिखिए लोग उन लोगों को सिखाते हैं जो बचपन से अपने हुनर के दम पर काम करते आ रहे हैं। सिर्फ शो की टीआरपी बटोरने के लिए यह सब कहानियां दिखाई जाती हैं। सोनू का कहना है कि अगर आप टैलेंट की खोज कर रहे हैं तो शो में मार्केटिंग टीम को इस तरह से हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
Indian Idol 12 Controversy: When Sonu Nigam Speaks Up About Reality of TV Shows
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी इंडस्ट्री में कई नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर नई बहस छिड़ गई थी। इसपर सोनू ने म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा बयान दिया था कि ऐसा किसी संगीतकार के बारे में या किसी गीतकार के लिए भी सुन सकते हैं आप, क्योंकि यहां भी एक माफिया है। इसके बाद एक नई जंग छिड़ गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed