बिग बॉस 14 (Bigg Boss) से जबरदस्त सुर्खियां बटोरने वाले जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) शो के बाद अक्सर चर्चा में ही रहते हैं। कभी सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट्स के जरिये तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर। इस बार जान कुमार सानू एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके लाइमलाइट में आने की वजह बेहद दिलचस्प है। दरअसल, जान कुमार ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं। जी हां उनके चर्चा में आने का कारण उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ही है। यह तस्वीर देखने के बाद जान कुमार के फैंस पहली नजर में धोखा खा गए और वाकई उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। साथ ही जान कुमार ने एक दिलचस्प बात भी बताई है कि उनके इस बदलाव का श्रेय वो एजाज खान को देना चाहते हैं। बिग बॉस में जान कुमार और एजाज की केमिस्ट्री तो आपको याद ही होगी, बस यह उसी का असर है।
दिलचस्प: जान कुमार सानू ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, लुक देखकर फैंस के उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान कुमार सानू में जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही इस बदलाव का क्रेडिट 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट एजाज खान को दिया है। जान ने अपनी मिरर सेल्फी के साथ लिखा है कि उन्होंने इससे ज्यादा फिट कभी फील नहीं किया।
कुमार सानू के बेटे सिंगर जान कुमार सानू 'बिग बॉस 14' से लोगों के बीच मशहूर हुए। अब उनमें जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफर्मेशन दिखाई दे रहा है। इस फोटो में वह वेस्ट में नजर आ रहे हैं। यह वेस्ट वो 'बिग बॉस 14' से साथ लाए थे। इस पर गौहर की लिपस्टिक के निशान भी दिख रहे हैं।
साथ ही जान कुमार ने लिखा है, बिग बॉस में एजाज खान ने एक सिंगिंग टास्क के दौरान मेरे लिए वेस्ट पोस्टर बनाया था। गौहर ने इसमें प्यारे से किस का स्टैम्प लगाया था। मैंने एजाज और गौहर को प्रॉमिस किया था कि एक दिन मैं इस वेस्ट में फिट होकर दिखाऊंगा और एक दिन कॉन्सर्ट में पहनूंगा। 6 महीने हो गए और मैंने कभी इतना फिट फील नहीं किया। मैं जो प्रॉमिस किया ता उसको निभाया। स्वाइप करके देखें।
जान ने लिखा है, शुक्रिया एजाज भाई बीबी हाउस में वर्कआउट के दौरान मुझे परेशान करने के लिए। मेरे पास आज भी वो वेस्ट है और मैं लॉकडाउन के बाद अपने पहले कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहा हूं। मैंने वादा किया था कि मैं पहनूंगा। जान के फैैंस उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं।