{"_id":"60acd3ea8ebc3e6dc26f9312","slug":"television-show-shri-krishna-s-lead-actor-sarvadaman-banerjee-doing-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेलीविजन: 'कृष्ण' बनकर मशहूर हुआ था ये अभिनेता, अब इंडस्ट्री छोड़ कर रहा ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टेलीविजन: 'कृष्ण' बनकर मशहूर हुआ था ये अभिनेता, अब इंडस्ट्री छोड़ कर रहा ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 25 May 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के इतिहास में ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने कृष्ण बनकर परदे पर इस रोल को जीवंत कर दिया। इन सीरियल के जरिए दर्शकों ने भी कृष्ण को खूब प्यार दिया। कुछ एक्टर्स तो ऐसे रहे कि असल जिंदगी में लोग उन्हें भगवान समझकर पूजा करने लगे थे। 80 और 90 के उस दशक में ये शो ना सिर्फ लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ बल्कि इसका हर किरदार भी सभी लोगों के दिलों में रच-बस गया। उन्हीं किरदारों में से एक रहा भगवान कृष्ण का। इस किरदार ने सर्वदमन बनर्जी को इस कदर लोकप्रिय बना दिया था कि इसके बाद उन्हें कई इसी तरह के शोज ऑफर हुए जिनमें वो नजर आए, जैसे कि 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय'। इन सभी शोज में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण का ही रोल प्ले किया। सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण के किरदार को इस कदर अपने में बसा लिया था मानो असल में भगवान ने अवतार लिया हो। अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली थी।
2 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्हें इसी तरह के कई शोज ऑफर हुए जिनमें वो नजर आए, जैसे कि 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय। इनमें भी ज्यादातर वो विष्णु या कृष्ण बने ही दिखे।
3 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के अलावा सर्वदमन बनर्जी ने बड़े परदे पर भी अपनी किस्मत आजमाई और कई फिल्मों में नजर आए। इनमें 'स्वामी विवेकानंद', 'आदि शंकराचार्य' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा सर्वदमन ने कुछ बंगाली और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। सर्वदमन काफी सालों बाद फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी
- फोटो : सर्वदमन डी बनर्जी
एक वक्त के बाद सर्वदमन ने टीवी और फिल्म की दुनिया को अलविदा कह दिया। आज जो सर्वदमन कर रहे हैं उसके बारे में जानकर आप भी उन पर गर्व करेंगे। चकाचौंध भरी दुनिया से दूर सर्वदमन बनर्जी ऋषिकेश में रहते हैं और वहां लोगों को मेडिटेशन सिखाते हैं। एक इंटरव्यू में सर्वदमन ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। सर्वदमन ने कहा था, 'मैंने 'कृष्णा' करते वक्त ही फैसला कर लिया था कि मैं 45-47 साल की उम्र तक ही काम करूंगा। बस फिर मुझे मेडिटेशन मिल गया और अब मैं पिछले 20 साल से वही कर रहा हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
मेडिटेशन के अलावा सर्वदमन बनर्जी 'पंख' नाम की एक एनजीओ को भी सपोर्ट कर रहे हैं जो उत्तराखंड में झुग्गियों में रहने वाले करीब 200 बच्चों को आजीविका कमाने में मदद कर रही है। साथ ही गरीबी में रहने वाले 200 बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने में सहायता कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।