सब्सक्राइब करें

Bharti singh pregnancy: भारती सिंह ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, फैंस से लड़का और लड़की होने पर पूछा सवाल

एंटरटेनमेंड डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
comedian bharti singh shared baby bump latest picture asking this question to fans
bharti singh - फोटो : instagram/ bharti.laughterqueen

भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक शायद ही कोई हो जो भारती को न जानता हो। वे हमेशा ही अपनी कॉमेडी के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं लेकिन पिछले कुछ समय से भारती अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में हैं। भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया संग शादी की है। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर भी बड़े ही मजेदार अंदाज में दी थी। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। अब भारती ने अपने बेबी बंप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और फैंस से बहुत ही मजेदार अंदाज में लड़का और लड़की को लेकर सवाल पूछा है। फैंस भी उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Trending Videos
comedian bharti singh shared baby bump latest picture asking this question to fans
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भारती सिंह ने लाल रंग की आउटफिट पहना हुआ है और अपने सिर पर उन्होंने सांता क्लॉज वाली टोपी पहनी हुई है। इस तस्वीर में उन्होंने अपने टमी पर दिल का शेप बनाकर हाथ रखा हुआ है। भारती ने इस फोटो को शेयर करते हुए फैंस से पूछा, 'सांता आएगा या सांती?आपको क्या लगता है, जल्दी कमेंट्स में बताओ'। इसी के साथ भारती ने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

विज्ञापन
विज्ञापन
comedian bharti singh shared baby bump latest picture asking this question to fans
भारती सिंह - फोटो : Instagram

भारती सिंह की इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपने जवाब दे रहे हैं। इस सवाल के जवाब में मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है कोई सांता (लड़का) तो कोई सांती (लड़की) कह रहा है। एक प्रशंसक ने कमेंट करते हुए कहा, सांता आए या सांती बस आपकी तरह क्यूट और नौटंकी रहे। इसी तरह से की प्रशंसक ट्विन होने की उम्मीद भी कर रहे हैं।

comedian bharti singh shared baby bump latest picture asking this question to fans
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती ने कई कॉमेडी शोज में काम करने के साथ ही फिल्मों में भी काम किया है। अगर बात शोज की करें तो उन्होंने कई शो होस्ट किए हैं और इसी के साथ कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार, कॉमेडी सर्कस के तानसेन, कॉमेडी सर्कस के अजूबे, द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज द कपिल शर्मा में अपनी कॉमेडी से सबको खूब हंसाया है। इसी के साथ भारती ने अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी 786' और पुलकित सम्राट की फिल्म 'सनम रे' में भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed