बॉलीवुड में पुलकित सम्राट को उनके नाम से ज्यादा 'फुकरे' के नाम से जाना जाता है। पुलकित सम्राट ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी, लेकिन लंबे अरसे के बाद उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक मिला। बॉलीवुड में पुलकित ने फिल्म बिट्टू बॉस से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद साल 2013 में आई उनकी फिल्म 'फुकरे', जो हिट साबित हुई। पुलकित को 'फुकरे' फिल्म से ही बॉलीवुड में पहचान मिली। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पुलकित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। आज 29 दिसंबर को पुलकित सम्राट अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन पर जानते हैं पुलकित की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।
Pulkit Samrat Birthday:'फुकरे' फेम एक्टर पुलकित सम्राट का सलमान की बहन से हो चुका है तलाक, इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट
फुकरे फेम एक्टर पुलकित सम्राट मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एडवरटाइजिंग का कोर्स किया। इस कोर्स के बाद उन्हें मॉडलिंग के असाइनमेंट भी मिलने लगे। उन्होंने अपनी एडवरटाइजिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और एक्टिंग सीखने मुंबई आ गए। जिसके बाद उन्होंने नमित कपूर से अभिनय के गुर सीखे।
सलमान की बहन श्वेता से हो चुका है तलाक-
सिनेमा जगत में पुलकित सम्राट को नौ साल से ज्यादा समय हो चुका है। उन्होंने बॉलीवुड में फुकरे से डेब्यू करने के बाद कई फिल्में की हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा से सुर्खियों में रही है। सबसे ज्यादा पुलकित सम्राट सलमान की बहन से चर्चा में रहे हैं। पुलकित ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी, उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने के कुछ समय के बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद पुलकित चर्चा में आ गए थे।
पुलकित सम्राट का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा लेकिन इस समय में कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं और इनकी रिलेशनशिप को काफी टाइम हो चुका है।कपल ने अपनी रिलेशनशिप को अनाउंस भी कर दिया है। दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ में काम भी किया है। कृति खरंबदा संग पुलकित सी शादी की चर्चा भी चल रही है।
अगर बात पुलकित के करियर की करें तो उनकी फिल्म फुकरे के बाद उन्हें जो सक्सेस हासिल हुई तो फिर में बॉलीवुड में अपने कदम बढ़ाते चले गए। पुलकित ने सलमान खान की जय हो, डॉली की डोली, फुकरे रिटर्न्स, पागलपंती, वीरे की वेडिंग, हाथी मेरे साथी जैसी कई फिल्में की हैं। इसके अलावा में वेब सीरीज मेड इन हेवन में भी नजर आए।