{"_id":"61cbcda4ff606a449a47d585","slug":"rajesh-khanna-birthday-untold-facts-about-india-s-first-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajesh Khanna Birthday: राजेश खन्ना की शोहरत का गवाह बना 'आशीर्वाद बंगला', काका की एक झलक पाने के लिए इसके बाहर लगती थी हजारों की भीड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajesh Khanna Birthday: राजेश खन्ना की शोहरत का गवाह बना 'आशीर्वाद बंगला', काका की एक झलक पाने के लिए इसके बाहर लगती थी हजारों की भीड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rajesh khanna
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का आज जन्मदिन है। राजेश खन्ना ने 1969 से 1971 के बीच लगातार 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिसके बाद वे हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहलाए। उनका ये रिकॉर्ड आज भी कोई नहीं तोड़ पाया है। राजेश खन्ना ने अपने दौर में ऐसा स्टारडम देखा है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। चेतन आनंद की फिल्म ‘आखिरी खत’ (1966) से साथ अपना डेब्यू करने वाले राजेश खन्ना को कभी बॉक्स ऑफिस का सबसे भरोसेमंद कलाकार माना जाता था।
2 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी प्रेम कहानियों के अलावा राजेश खन्ना अपने बंगले को लेकर भी सुर्खियों में खूब छाए रहे। राजेश खन्ना के बंगले का नाम आशीर्वाद था। ये वही बंगला था जो पहले भूत बंगले के नाम से मशहूर था और राजेंद्र कुमार ने इसे 60 हजार में खरीदा था। इसी बंगले में आने के बाद राजेंद्र कुमार की किस्मत चमक गई। राजेंद्र कुमार ने अपने इस बंगले का नाम ‘डिंपल’ रखा था। ऐसे में काका को भी ये बंगला भा गया। उन्हें लगा कि इस बंगले में आने के बाद ही राजेंद्र कुमार जुबली कुमार बने।
3 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
राजेंद्र इस बंगले को बेचना नहीं चाहते थे लेकिन राजेश खन्ना ने इसे खरीदने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। राजेश खन्ना को ये लगने लगा कि उनकी किस्मत भी इस बंगले में शिफ्ट होते ही चमक जाएगी। और ऐसा हुआ भी, जब राजेश खन्ना इस बंगले में शिफ्ट हुए तो उनकी हर फिल्म हिट होने लगी। काका ने इस बंगले का नाम आशीर्वाद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजेश खन्ना
यह बंगला राजेश खन्ना की सफलता का गवाह बना। लड़कियां राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए बंगले के बाहर घंटों खड़ी रहती थीं। हजारों फैंस की भीड़ देख राजेश खन्ना अपनी बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन करते थे। राजेश खन्ना को अपनी फिल्म में लेने के लिए प्रोड्यूसर्स ने इसी बंगले के चक्कर काटे। यह बंगला अपनी मेहमान नवाजी के लिए मशहूर हो गया। राजेश खन्ना जब डिंपल को ब्याहने गए तो उनकी बारात भी इसी बंगले से निकली।
विज्ञापन
5 of 5
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना अपने यहां आए मेहमानों की भी खूब खातिरदारी करते थे। उनके घर पर हर शाम महमिल जमा करती थी। देर रात तक पार्टी चला करती थी। इस वजह से वो हर ही रोज शूटिंग पर बहुत देर से पहुंचते थे। हालांकि काका इतने बड़े सुपरस्टार थे कि उन्हें डांटने की हिम्मत किसी में नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।