कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर के फैंस के लिए लंबे समय बाद एक खुशखबरी आई है। इस खबर से न केवल सिद्धार्थ की जिंदगी बदलने वाली है बल्कि उनके फैंस के लिए यह खुशी की बात है। सेल्फी मौसी के नाम से देश के हर घर में अपनी पहचान बना चुके सिद्धार्थ ने अपनी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी के साथ सगाई कर ली हैं।
सुसाइड की कोशिश करने वाले कॉमेडियन ने की सगाई, वायरल तस्वीरों से सामने आया सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों से सारी सच्चाई खुलकर सामने आई है। सिद्धार्थ ने अपनी सगाई की तस्वीरों को सांझा करते हुए लिखा है कि हमारी जर्नी परफेक्ट नहीं है, लेकिन यह हमारी जर्नी है और मैं अंत तक आपके साथ हूं।
खबरों के अनुसार दोनों की सगाई काफी साधारण तरीके से हुई है। वहीं इस शादी में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के शामिल न होनो पर सिद्धार्थ ने कहा है कि मेरी मां को मेरा और सुबुही का रिश्ता पसंद नहीं था। वह हम दोनों को साथ देखना नहीं चाहती हैं, लेकिन मैं अब अपने बारे में ही सोचता हूं। मुझे वह नहीं आई इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
वहीं सुबुगी स्पिल्टिसविला के सीजन 8 में दिखाई दे चुकी हैं। वह इन दिनों सोनी टीवी के शे ये उन दिनों की बात है में नजर आ रही हैं। आपको बता दे कि सिद्धार्थ काफी समय पहले गायब थे। वही उन्होंने के बार सुसाइड करने की भी कोशिश भी की थी।