फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कर्नाटक में दर्ज हुई कंगना रणौत के खिलाफ शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला?

Tue, 09 Feb 2021 09:39 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 09 Feb 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut News: Case filed against Kangana Ranaut in Karnataka
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर कर्नाटक के बेलागावी जिले में अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut News In Hindi) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बेलागावी के वकील हर्षवर्धन पाटिल ने शिकायत दर्ज कराते कंगना पर आरोप लगाया कि उन्होंने ट्वीट कर आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी बताया है। ऐसे में कंगना पर आरोप है कि उन्होंने समुदाय के बीच द्वेष पैदा करने का प्रयास किया है।


 
Kangana Ranaut News: Case filed against Kangana Ranaut in Karnataka
कंगना रणौत

खबरों की मानें तो बेलागावी पुलिस कमिश्नर के थियागराजन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। हालांकि, अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। कमिश्नर ने कहा कि हम शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

Kangana Ranaut News: Case filed against Kangana Ranaut in Karnataka
कंगना रणौत

पिछले साल 21 सितंबर को कंगना रणौत ने ट्वीट किया था। इसमें लिखा, 'लोगों ने सीएए के बारे में गलत सूचना और अफवाह फैलाई, जिससे कारण दंगा हुआ और अब वही लोग किसान बिल के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं और देश में आतंक पैदा कर रहे हैं, वे आतंकवादी हैं।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut News: Case filed against Kangana Ranaut in Karnataka
कंगना रणौत - फोटो : फाइल फोटो

10 अक्टूबर, 2020 को कर्नाटक की एक अदालत ने पुलिस को कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों पर ट्वीट करने के लिए कंगना रणौत पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। एडवोकेट रामेश नाइक द्वारा निजी शिकायत करने पर कोर्ट ने यह आदेश जारी किया था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut News: Case filed against Kangana Ranaut in Karnataka
कंगना रणौत

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत इन दिनों फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा कंगना का नाम फिल्म 'तेजस' से भी जुड़ा हुआ है जिसमें वह महिला एयर फोर्स पायलट बनी हुई नजर आएंगी। कुछ समय पहले कंगना ने वर्ष 2019 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' को एक फ्रेंचाइजी का रूप देने की घोषणा की है जिसमें वह अगली फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लेजेंड ऑफ दिद्दा' लाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed