फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा को दी थी सर्जरी से फिगर ठीक करवाने की सलाह, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Tue, 09 Feb 2021 09:38 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 09 Feb 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Recalls Being Told to Get a 'Boob Job' If She 'Wanted to Be an Actress'
Priyanka Chopra - फोटो : फाइल

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी मेमोयर अनफिनिश्ड रिलीज़ करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस किताब में उन्होंने एक फिल्ममेकर का जिक्र किया है जिसने उन्हें कभी सर्जरी करवाने की सलाह दी थी। जब एक इंटरव्यू में प्रियंका से पूछा गया था कि क्या इस किताब में उन्होंने उन अफवाहों पर सफाई पेश की है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है तो प्रियंका ने कहा, मैंने किसी चीज़ की किसी को सफाई देने के लिए किताब नहीं लिखी है।


 
Priyanka Chopra Recalls Being Told to Get a 'Boob Job' If She 'Wanted to Be an Actress'
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने आगे लिखा, 'मैं एंटरटेनमेंट बिजनेस की एक महिला हूं जो कि एक पित्रसत्तात्मक जगह है, मुझे यहां बहुत टफ होना पड़ा, जब मनोरंजन करने वाले अपनी कमियां दिखाते हैं तो लोगों को उन्हें नींचा दिखाने में मज़ा आता है। मैंने अपना काम किया और उन बातों के बारे में बात नहीं की जिनसे मैं उबर चुकी हूं।'


'
Priyanka Chopra Recalls Being Told to Get a 'Boob Job' If She 'Wanted to Be an Actress'
priyanka chopra

खबरों के अनुसार, प्रियंका ने अपनी किताब में एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा है, 'जब मैं एक प्रोड्यूसर/डायरेक्टर से मिली तो कुछ बातचीत के बाद उन्होंने मुझे खड़े होकर घूमने के लिए कहा मैंने ऐसा किया। वह काफी समय तक मुझे घूरते रहे और मुझे देखते ही रहे फिर उन्होंने कहा कि मुझे ब्रेस्ट सर्जरी करवानी चाहिए।
 


'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Recalls Being Told to Get a 'Boob Job' If She 'Wanted to Be an Actress'
d - फोटो : Frederic Auerbach

इसके अलावा अपने जबड़े और बट का आकार भी ठीक करवाना चाहिए। अगर मैं अभिनेत्री बनना चाहती हूं तो मुझे ये सब ठीक करवाना चाहिए। उन्होंने मुझसे कहा कि वो लॉस एंजिलिस में एक डॉक्टर को जानते हैं जिनके पास वो मुझे भेज देंगे। इस घटना के बाद मैं खुद को कमतर आंकने लगी थी।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Recalls Being Told to Get a 'Boob Job' If She 'Wanted to Be an Actress'
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका की किताब 'अनफिनिश्ड' 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी 'द व्हाइट टाइगर' रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने खूब सराहा। उनकी इस फिल्म को फैंस ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव ओर गौरव आदर्श भी थे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed