फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज: गीतकार के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन, तालिबान से की RSS की तुलना

Sat, 04 Sep 2021 08:54 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 04 Sep 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Javed Akhtar: Protest outside singer's house, compares RSS with Taliban
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अपने बयान को लेकर विवादों में है। दरअसल, उन्होंने तालिबान की तुलना आरएसएस वीएचपी और बजरंग दल के साथ की है। इसके चलते लेखक के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। के एक वकील ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी शिकायत की कॉपी को साझा की है। इस कॉपी को साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, 'मैंने आज जावेद अख्तर के खिलाफ मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी इस शिकायत में मैंने कहा है कि लेखक ने आरएसएस वीएचपी और बजरंग दल का जानबूझकर अपमान किया है। उन्होंने आरएसएस वीएचपी और बजरंग दल की तुलना तालिबान से की है, मैंने इस शिकायत को जावेद अख्तर के आवासीय थाने में दर्ज कराया है।' उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने पुलिस से कहा है कि वो इस शिकायत को एक एफआईआर में जल्द से जल्द तबदील कर दें।

Complaint filed against Javed Akhtar: Protest outside singer's house, compares RSS with Taliban
जावेद अख्तर - फोटो : social media

वहीं, लेखक के इस विवादित बयान के बाद बीजेपी से जुड़े कई युवा नेताओं ने जावेद अख्तर के जुहू स्थित घर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शनकर्मियों का कहना था, 'आरएसएस सभी लोगों को बुरे दौर में उनकी मदद करता है। जावेद अख्तर कैसे तालिबान से इसकी तुलना कर सकते हैं। जिस वजह से लेखक को उनके इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।'


 
Complaint filed against Javed Akhtar: Protest outside singer's house, compares RSS with Taliban
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना तालिबान से की है। उन्होंने कहा है कि आरएसएस का समर्थन करने वालों की मानसिकता भी तालिबानियों जैसी ही है। उन्होंने यह भी कहा है कि आरएसएस का समर्थन करने वालों को आत्म परीक्षण करना चाहिए। एक अंग्रेजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा था कि आरएसएस, विहिप और बजरंग दल जैसे संगठन तालिबान की तरह ही हैं। इनके रास्ते में भारत का संविधान रुकावट बन रहा है। जरा सा मौका मिले तो ये सीमा लांघने में संकोच नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Complaint filed against Javed Akhtar: Protest outside singer's house, compares RSS with Taliban
जावेद अख्तर

वहीं, अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने पर इतरा रहे भारतीय मुस्लिमों के एक तबके की आलोचना कर चुके जावेद अख्तर ने कहा कि दुनियाभर में राइट विंग एक है। भारत में भीड़ द्वारा अल्पसंख्यकों की पिटाई की कुछ घटनाओं पर अख्तर ने कहा, 'यह पूरी तरह से तालिबान बनने का एक तरह से फुल ड्रेस रिहर्सल है। ये तालिबानी हरकतों को अपना रहे हैं। ये एक ही लोग हैं, बस नाम का फर्क है। उनके लक्ष्य और उनके बीच में भारत का संविधान आड़े आ रहा है लेकिन अगर मौका मिले तो ये इस बाउंड्री को पार कर जाएंगे।'

विज्ञापन
Complaint filed against Javed Akhtar: Protest outside singer's house, compares RSS with Taliban
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद अख्तर ने कहा, 'मुझे लगता है कि जो लोग आरएसएस, वीएचपी, बजरंग दल जैसे संगठनों का समर्थन करते हैं, उन्हें आत्मचिंतन की जरूरत है। निश्चित तौर पर तालिबान मध्ययुगीन मानसिकता वाला है, इसमें कोई शक नहीं हैं, वे बर्बर हैं लेकिन आप जिन्हें समर्थन कर रहे हैं, वे उनसे अलग कहां हैं? उनकी जमीन लगातार मजबूत हो रही है और वे अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इनकी मानसिकता एक ही है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed