फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, शिकायत दर्ज, जानें पूरा मामला

Thu, 05 Mar 2020 08:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 05 Mar 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
complaint filed against Shilpa Shetty and Raj Kundra by an NRI in a fraud case in Mumbai
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक एनआरआई बिजनेसमैन ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।


 

complaint filed against Shilpa Shetty and Raj Kundra by an NRI in a fraud case in Mumbai
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : instagram

दरअसल ये पूरा मामला सोने का व्यापार करने वाली कंपनी सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड (एसजीपीएल) से संबंधित है, जिसके शिल्पा और राज पूर्व निदेशक हैं। ऐसे में मुबंई में रहने वाले एक अनिवासी भारतीय व्यापारी सचिन जे. जोशी ने पुलिस में शिकायत करते हुए दावा किया है कि इस कंपनी के नाम से उन्हें प्रलोभन देते हुए धोखा दिया गया है। जोशी के शिकायत के मुताबिक साल करीब 2014 में शुरू की गई एसजीपीएल की 'सतयुग गोल्ड स्कीम' द्वारा उन्हें धोखा दिया गया है।

complaint filed against Shilpa Shetty and Raj Kundra by an NRI in a fraud case in Mumbai
Raj Kundra and Shilpa Shetty wedding reception - फोटो : file photo

बता दें कि जोशी ने इस मामले में सिर्फ राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ही नहीं बल्कि कुछ और लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई है। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा के अलावा गणपति चौधरी और मोहम्मद सैफी सहित कई एसजीपीएल अधिकारियों के नाम शामिल है। वहीं पुलिस ने कहा है कि फिलहाल शिकायत की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
complaint filed against Shilpa Shetty and Raj Kundra by an NRI in a fraud case in Mumbai
Shilpa shetty, raj kundra - फोटो : social media

जोशी के मुताबिक सतयुग गोल्ड स्कीम के तहत खरीददारों को कम दामों पर 'सतयुग गोल्ड कार्ड' दिया गया था। जिसके पांच साल बाद सोने की एक तय मात्रा की कीमत अदा करने का वादा किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक जोशी ने 2014 में करीब 19 लाख रुपये में एक किलो सोना खरीदा था। लेकिन अब जब उन्होंने अपने उस सोना का भुगतान चाहा तो पता लगा कि एसजीपीएल के कार्यालय में ताला लगा है और कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed