फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा को चार साल के मासूम पर भद्दी टिप्पणी करना पड़ा भारी, आयोग में शिकायत दर्ज

Wed, 06 Nov 2019 12:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 06 Nov 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Swara Bhaskar in National Commission for Protection of Child Rights
swara bhaskar - फोटो : file photo

चार वर्षीय मासूम के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करने पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज हो गई है। हाल ही में स्वरा भास्कर अबिश मैथ्यू के शो सन ऑफ एबिश में पहुंची यहां उन्होंने अपनी जिंदगी के एक किस्से का जिक्र करते हुए चार साल के मासूम के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।  

Complaint filed against Swara Bhaskar in National Commission for Protection of Child Rights
swara bhaskar - फोटो : social media

मासूम पर की गई भद्दी टिप्पणी का स्वरा भास्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं उनकी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। स्वरा की इस टिप्पणी पर अब भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली के कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा कार्यकर्ता आकाश जोशी ने शिकायत पत्र को अपने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। 

Complaint filed against Swara Bhaskar in National Commission for Protection of Child Rights
SWARA BHASKAR - फोटो : file photo

आकाश जोशी ने स्वरा के खिलाफ लिखे शिकायत पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा- 'स्वरा भास्कर के खिलाफ मैंने राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत दर्ज की है। कभी भी हो सकती है स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी।' आकाश जोशी के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि सन ऑफ एबिश शो में स्वरा भास्कर कॉमेडियन कुणाल कामरा के साथ नजर आईं। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Complaint filed against Swara Bhaskar in National Commission for Protection of Child Rights
स्वरा भास्कर - फोटो : ani

वहीं मासूम पर की गई भद्दी टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर  #SwaraAunty ट्रेंड करने लगा। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स जमकर स्वरा को लताड़ने लगे। ऐसे में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत हो जाने से स्वरा भास्कर की परेशानियां बढ़ सकती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स स्वरा की इस टिप्पणी ने उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, 'शायद उस बच्चे ने प्यार से स्वरा को आंटी कहा होगा लेकिन उसने उस मासूम बच्चे को गंदे शब्दों के साथ गाली देना गलत बात है।' 
 



 

 

विज्ञापन
Complaint filed against Swara Bhaskar in National Commission for Protection of Child Rights
swara bhaskar - फोटो : file photo

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, 'चार साल के बच्चे को अपमानजनक शब्द कहकर संबोधित करना किस प्रकार का मजाक हैं। अपने प्रोग्राम के लिए कुछ नियम बनाओं और स्वरा आंटी को बड़ा वाला नमस्ते।' आपको बता दें कि स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिया रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी देते रहती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed