{"_id":"5b20cbec4f1c1bf96e8b7d99","slug":"complaint-filed-against-the-ranbir-kapoor-film-sanju","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल के गंदे टॉयलेट में फंसे रणबीर कपूर, रिलीज से पहले ही विवादों में आई 'संजू'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल के गंदे टॉयलेट में फंसे रणबीर कपूर, रिलीज से पहले ही विवादों में आई 'संजू'
Wed, 13 Jun 2018 01:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल की मोस्ट अवेडेड फिल्म में अगर कोई टॉप पर है तो वो फिल्म है संजय दत्त की बायोपिक 'संजू'। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों में इस फिल्म को देखने का जबरदस्त क्रेज है। राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी परदे पर उतारा है। फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा संजय दत्त की जिंदगी में घटा है। इस बीच फिल्म के एक सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
2 of 5
sanju
दसअसल एक एक्टिविस्ट पृथ्वी ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताते हुए इसके खिलाफ सेंसर बोर्ड में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि फिल्म में भारतीय जेलों को गलत ढंग से दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म के उस सीन को लेकर खासकर आपत्ति जताई गई है जिसमें बैरक का टॉयलेट का पानी ओवरफ्लो होते हुए दिखाया गया है।
3 of 5
sanju
प्रसून जोशी, रणबीर कपूर और फिल्म मेकर्स को भेजे गए शिकायती पत्र में लिखा है कि, 'फिल्म में दिखाए गए एक सीन में जिसमें संजय दत्त को रखा गया और बैरक का टॉयलेट ओवरफ्लो हो रहा है, गलत है। सूचनाओं के अनुसार सरकार और जेल प्रशासन जेल की हर बैरक का ख्याल रखते हैं। हमने कभी भी इस तरह की घटना नहीं सुनी हैं। फिल्म में दिखाया ये सीन जेल प्रशासन की गलत छवि दिखाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanju
इस पत्र में एक्टिविस्ट पृथ्वी की ओर से यह भी कहा गया है कि आपकी ओर से यदि इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया जाता है तो हमारे सामने कोर्ट की शरण में जाने के अलावा और कोई चारा नहीं बचता है।
विज्ञापन
5 of 5
sanju
संजू में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।