{"_id":"5cba3c52bdec2214195ad63a","slug":"complaint-register-against-ramgopal-verma-of-sharing-morphed-picture-of-chandra-babu-naidu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, सोशल मीडिया पर शेयर की थी फेक फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, सोशल मीडिया पर शेयर की थी फेक फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 20 Apr 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ram Gopal Varma, N. Chandrababu Naidu.
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। इस बार उन्होंने कोई बयान तो नहीं दिया लेकिन एक फेक फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसी के चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
2 of 5
ram gopal verma
रामगोपाल वर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर चंद्रबाबू नायडू की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्हें वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल होते दिखाया गया था। इस फोटो से नाराज देवीबाबू चौधरी ने ताडेपल्ली गुडेम पुलिस स्टेशन में रामगोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
3 of 5
Ram Gopal Verma
रामगोपाल वर्मा के खिलाफ एफआईआर कर ली गई है। शिकायत दर्ज कराने वाले देवीबाबू ने कहा- रामगोपाल वर्मा की हरकतें खराब हैं और इससे आंध्र प्रदेश का माहोल बिगड़ सकता है। पुलिस ने हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि वे इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ram Gopal Verma
शिकायतकर्ता ने आगे कहा- हमारी लड़ाई तब चलती रहेगी जब तक रामगोपाल वर्मा, चंद्रबाबू नायडू से माफी नहीं मांगते। मैं तेलांगना में भी इस मामले को लेकर शिकायत कर चुका हूं।
विज्ञापन
5 of 5
Ram Gopal Verma
राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में एक फिल्म लक्ष्मी एनटीआर का निर्माण किया है, जिसमें प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की पत्नी पर कहानी है और इस फिल्म में चंद्रबाबू नायडु को नकारात्मक छवि में दिखाया गया है। फिल्म में उन्हें एनटी रामाराव को धोखा देने वाला बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।