फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को आपत्तिजनक मैसेज भेजने पर दो इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 19 Jul 2020 02:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 19 Jul 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
complaint registered against two Instagram account holders for sending obscene messages to Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को आपत्तिजनक मैसेजेस भेजना दो इंस्टाग्राम यूजर्स को भारी पड़ गया। एएनआई के ट्वीट के मुताबिक मुंबई ज़ोन-9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आपत्तिजनक मेसेज भेजने और धमकियां देने पर इंस्टाग्राम के दो यूजर्स के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।



complaint registered against two Instagram account holders for sending obscene messages to Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

दरअसल रिया ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए ही कुछ यूजर्स के खिलाफ शिकायत की थी। रिया ने लिखा था- 'मुझ पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए, मैं चुप रही... मुझे कातिल कहा गया, मैं चुप रही... मैं शर्म में चुप रही...'। मेरी चुप्पी आपको यह बताने का अधिकार कैसे देती है कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करूंगी तो मेरा रेप और मर्डर कर दिया जाएगा। क्या आपने जो कहा है, उसकी गंभीरता का आपको अहसास है? कानून के मुताबिक ये अपराध है। मैं फिर कहती हूं कि कोई भी इस तरह के विषाक्तता और उत्पीड़न के अधीन नहीं होना चाहिए।

complaint registered against two Instagram account holders for sending obscene messages to Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती - फोटो : amar ujala mumbai

 दरअसल रिया ने जो पोस्ट साझा किया था उसमें उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांंग की है। अपने पोस्ट में रिया ने लिखा, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर। रिया चक्रवर्ती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
complaint registered against two Instagram account holders for sending obscene messages to Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

इससे पहले पुलिस को सुशांत के बैंक अकाउंट के विवरण मिले थे जिससे उन्हें पता चला था कि सुशांत के अलावा उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती भी उनके क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया करती थीं। सुशांत के मामले में पुलिस अब तक उनसे जुड़े तीन दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही पुलिस सुशांत के सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच करवा चुकी है। लेकिन, अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
complaint registered against two Instagram account holders for sending obscene messages to Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि रिया ने 14 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट में लिखा था कि अभी भी अपनी भावनाओं का सामना करने के लिए संघर्ष कर रही हूं। अपने पोस्ट में रिया ने सुशांत को याद करते हुए लिखा कि आप ही वो हैं, जिन्होंने मुझे प्यार में विश्वास करना सिखाया। बता दें कि सुशांत ने बीती 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed