{"_id":"5f140a058ebc3e63841b810e","slug":"shafi-inamdar-actor-who-played-side-role-but-become-famous-like-hero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर फिल्म में पुलिस की वर्दी में दिखाई देता था ये एक्टर, 50 की उम्र में ही हो गई थी मौत...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हर फिल्म में पुलिस की वर्दी में दिखाई देता था ये एक्टर, 50 की उम्र में ही हो गई थी मौत...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 19 Jul 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शफी इनामदार
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जो कम समय के लिए पर्दे पर आए लेकिन उतने वक्त में ही लोगों के दिलों में बस गए। ऐसे ही एक अभिनेता थे शफी इनामदार। शफी फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक रहे हैं जिन्होंने कभी लीड किरदार नहीं निभाया लेकिन साइड रोल कर उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। चलिए आज बात करते हैं शफी की...
2 of 5
शफी इनामदार
- फोटो : ट्विटर
शफी का जन्म 23 अक्टूबर 1945 को हुआ था। साल 1982 में उन्होंने विजेता फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1983 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्ध सत्या में इंस्पेक्टर हैदर अली का रोल प्ले कर के वे सुर्खियों में आए। शफी को ज्यादातर पुलिस के किरदार में ही देखा गया।
3 of 5
शफी इनामदार
- फोटो : ट्विटर
सपोर्टिव रोल में भी शफी की एक्टिंग और डायलॉग डिलिवरी इतनी खूबसूरत हुआ करती थी कि छोटे से सीन्स में भी वे लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते थे। शफी ने फिल्म इंडस्ट्री में करीब दो दशकों तक काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शफी इनामदार
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने विनोद खन्ना के साथ जुर्म, इज्जतदार, फूल बने अंगारे, क्रांतिवीर, यशवंत, अकेले हम अकेले तुम जैसी फिल्मों में काम किया था और नाना पाटेकर के साथ उन्होंने यशवंत फिल्म में काम किया और यही फिल्म उनके करियर की अंतिम फिल्म साबित हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
शफी इनामदार
- फोटो : ट्विटर
अगर बात करें छोटे पर्दे की तो उन्होंने 'ये जो है जिंदगी' में मुख्य किरदार निभाया था। इसके अलावा वे गुलजार के सीरियल गालिब में भी एक अहम रोल प्ले करते नजर आए थे। पर्दे पर अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीतने वाले शफी ने महज 50 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। 13 मार्च, 1996 को 50 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।