कोरोना काल में कई बॉलीवुड और टीवी के सितारे घर का काम खुद ही करते दिखे। कई कलाकारों ने खाना बनाने से लेकर झाड़ू पोछा तक किया। वहीं लॉकडाउन में थोड़ी ढील दिए जाने के बाद वो बाहर भी निकले और घर की जरूरतमंद चीजों की शॉपिंग की। इस रिपोर्ट में आज हम उन सितारों की तस्वीरें दिखाने वाले हैं, जब वो सब्जियों और राशन की खरीददारी करते दिखे।
कोरोना काल में आम लोगों की तरह सब्जियां और राशन खरीदते दिखे ये सितारे, फैंस तक पहचान नहीं पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ घर का जरूरी सामान लेने एक स्टोर पर पहुंचीं। श्रद्धा और सिद्धांत ने इस दौरान मास्क लगा रखा था और साथ ही सुरक्षा के तमाम उपाय भी अपना रखे थे। मास्क की वजह से उन्हें आस-पास के लोग पहचान नहीं पाए।
Groceries adventure with my bhaiya @siddhanthkapoor 💜
A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on
अभिनेत्री रश्मि देसाई ठेले से सब्जी खरीदती दिखीं। यही नहीं रश्मि उनसे मोलभाव भी कर रही थीं। इस दौरान रश्मि ने ऑरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क भी लगाया था।
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा लॉकडाउन के दौरान मां के साथ सब्जियां खरीदने निकले। तस्वीर में पारस की मां सब्जियां खरीद रही थीं और पारस उनके बगल में झोला पकड़े खड़े हुए थे।
अभिनेत्री अदा शर्मा को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। अदा एक ग्रॉसरी की दुकान में गई थीं जहां से कुछ जरूरी सामान खरीदे। साथ ही तरबूज भी खरीदा।