फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग लड़ने के लिए असम पुलिस ने अपनाया अनोखा तरीका, शाहरुख की तस्वीर साझा कर की ये अपील

Sun, 19 Jul 2020 02:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 19 Jul 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Assam Police Spread covid 19 Awareness Using Shah Rukh Khan Baazigar Dialogue
असम पुलिस, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। बहुत से ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं सरकार की इस खतरनाक वायरस से लड़ने के लिए हर स्तर पर जंग जारी है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया रहा है। असम पुलिस ने भी लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्मी तरीका अपनाया है। 

Coronavirus outbreak Assam Police Spread covid 19 Awareness Using Shah Rukh Khan Baazigar Dialogue
बाजीगर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना से जंग लड़ने में डॉक्टर्स और पुलिसकर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और लोगों को इस खतरनाक वायरस के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। असम पुलिस ने राज्य के लोगों को जागरूक करने के लिए बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर के डायलॉग का इस्तेमाल किया है और लोगों से सामाजिक दूरी बनाने की अपील की है। 

Coronavirus outbreak Assam Police Spread covid 19 Awareness Using Shah Rukh Khan Baazigar Dialogue
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

असम पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख खान की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में शाहरुख खान ग्रे टी-शर्ट, जींस और मुंह पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख खान अपने सदाबहार पोज (बाहें फैलाए) करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए असम पुलिस ने लोगों से छह फीट की सामाजिक दूरी बनाने के अपील की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Assam Police Spread covid 19 Awareness Using Shah Rukh Khan Baazigar Dialogue
असम पुलिस लोगो - फोटो : सोशल मीडिया

असम पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सामाजिक दूरी जिंदगियां बचा सकती है। जैसा की शाहरुख खान ने कहा, कभी कभी पास आने के लिए कुछ दूर जाना पड़ता है। और दूर जाकर पास आने वाले को बाजीगर कहते हैं। छह फीट की दूसरी बनाए और बाजीगर बनें।' असम पुलिस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Assam Police Spread covid 19 Awareness Using Shah Rukh Khan Baazigar Dialogue
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

बात करें देश में फैले कोरोना वायरस की तो देश में संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी उछाल देने को मिली। पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के 38,902 नए मामले सामने आए। यह लगातार चौथा दिन है जब कोरोना वायरस के एक दिन में 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

पढ़ें: पत्नी प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए निक जोनस, गोद में बैठी 'देसी गर्ल' की वायरल हुई तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed