{"_id":"61cecbdb980146461829a365","slug":"controversy-big-trouble-for-kangana-ranaut-on-her-statement-regarding-independence-another-complaint-filed-in-the-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवाद: आजादी को लेकर दिए बयान पर बढ़ी कंगना रणौत की मुश्किल, मामले में दर्ज हुई एक और शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवाद: आजादी को लेकर दिए बयान पर बढ़ी कंगना रणौत की मुश्किल, मामले में दर्ज हुई एक और शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 31 Dec 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की पंगा अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस के विवादित बोल उन्हें सुर्खियों में बनाए रखता है। बीते दिनों ही अभिनेत्री के आजादी को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इस मामले में कंगना के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हो गई है। दरअसल, अभिनेत्री के खिलाफ 28 दिसंबर को यह शिकायत दर्ज कराई गई है।
एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस में यह शिकायत मुंबई कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी भरत सिंह ने दर्ज कराई है। कंगना के खिलाफ दर्ज एक और शिकायत अब उनके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। अपने इस बयान के कारण कंगना ने पहले से ही काफी आलोचना झेल चुकी है। इस मामले में कंगना के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में पहले ही कई सारी शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना के खिलाफ यह शिकायत विले पार्ले पुलिस स्टेशन में एडवोकेट आशीष राय और अंकित उपाध्याय ने दर्ज कराई है। दायर शिकायत में यह कहा गया कि कंगना रणौत का यह गैरजिम्मेदाराना बयान इंटरव्यू के जरिये सारी दुनिया में गया था। इससे भारतीय नागरिकों, देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, नायकों और पूर्व नेताओं की राष्ट्रीय गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कंगना रणौत ने इंटरव्यू में कहा था कि हमें आजादी भीख में मिली है। कंगना के इस बयान के बाद काफी विवाद भी हुआ था। इस बयान को लेकर अभिनेत्री की हर तरफ आलोचना की गई। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के खिलाफ कई जगहॉ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के इस बयान पर कई लोगों ने उनपर देशद्रोह का मुकदमा चलाने तक की बात कही थी। वहीं, इस बयान के बाद लगातार हो रहे विवाद के बीच कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी एक लंबा नोट लिख कर अपने बयान को सही बताया था। उन्होंने लिखा है कि वह अपना पद्मश्री सम्मान वपास कर देंगी अगर कोई उन्हें ये बताएगा कि 1947 में क्या हुआ था?
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना को इस बयान के लिए भारी विरोध भी सहना पड़ी था। इससे पहले कंगना को कुछ दिनों पहले ही पंजाब में किसानों की एक भीड़ ने घेर लिया था। इस बारे में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी थी। दरअसल, कंगना द्वारा पंजाब के किसानों को खालिस्तानी बताए जाने पर किसान उनसे नाराज थे, जिसकी वजह से उन्हें यह विरोध झेलना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।