{"_id":"617ba1adfaa6c5003c7b45fc","slug":"controversy-javed-akhtar-said-on-the-controversy-over-fabindia-s-new-ad-said-why-do-people-have-so-much-trouble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवाद: जश्न-ए-रिवाज विज्ञापन पर उठे विवाद पर बोले जावेद अख्तर, कहा- लोगों को इतनी परेशानी क्यों है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवाद: जश्न-ए-रिवाज विज्ञापन पर उठे विवाद पर बोले जावेद अख्तर, कहा- लोगों को इतनी परेशानी क्यों है?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अपने बेबाक बोल और खुली विचारधारा के चलते वह आए दिन सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर रहते हैं। हाल ही में जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इन दिनों फैबइंडिया का दिवाली ऐड सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, यूजर्स को ऐड में इस्तेमाल उर्दू शब्द 'जश्न-ए-रिवाज' से दिक्कत थी।
इस एड के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे टारगेट करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि दिवाली के फेस्टिव कलेक्शन को 'जश्न-ए-रिवाज' का नाम क्यों दिया गया, क्योंकि यह हिंदुओं का त्योहार है। ऐसे में अब जावेद अख्तर ने इस पर अपना पक्ष रखा। हमेशा की तरह हर मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए मशहूर जावेद अक्सर अपनी बात बेबाकी से रखते नजर आते हैं।
2 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए जावेद अख्तर ने किया ट्वीट किया, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि फैबइंडिया के 'जश्न-ए-रिवाज' से लोगों को आखिर इतनी परेशानी क्यों है। उन्होंने कहा कि इस उर्दू के इस शब्द का मतबल होता है पारंपरिक सेलिब्रेशन। इससे किसी को कैसे परेशानी हो सकती है। यह देखना काफी अजीब नजर आ रहा है।"
3 of 5
फैबइंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यूजर्स के फैबइंडिया के इस ऐड पर सोशल मीडिया पर बवाल होते देख कंपनी ने इसे कंपनी ने इसे डिलीट कर दिया। फैबइंडिया ने इस ऐड शेयर करते हुए कैप्शन दिया था, "प्यार और रोशनी के त्यौहार का स्वागत करते हुए फैबइंडिया का 'जश्न-ए-रिवाज' कलेक्शन भारतीय कल्चर को पारंपरिक रूप से मनाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फैबइंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतबल है कि अपने क्लोदिंग लाइन को लॉन्च करते हुए कंपनी ने यह वीडियो 9 अक्टूबर को रिलीज किया था। वहीं, इस पर बढ़ते बवाल को देखते हुए कंपनी ने इस ऐड को हटाते हुे कहा कि तो फैब इंडिया में हम हमेशा भारत और इसकी असंख्य परंपराओं को सेलिब्रेट करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फैबइंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि हमारा टैगलाइन ही - फैबइंडिया-सेलिब्रेट इंडिया है। असल में जश्न-ए-रिवाज के तहत जो भी प्रोडक्ट आए हैं वह भारतीय परंपराओं का सेलिब्रेशन है। यह दिवाली कलेक्शन नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।