वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' रिलीज हो गई है। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं पाई है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर इसका काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। फिल्म का एक सीन इस समय दर्शकों को बीच काफी चर्चा में बना हुआ है।
Coolie No 1 का उड़ा मजाक और अभिनेता अनिल नेदुमंगड की डूबने से मौत, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘परिंदा’ जैसी कालजयी फिल्म के संवाद लिखने वाले इम्तियाज हुसैन याद करते हैं वो दिन जब सतीश कौशिक ने उन्हें एक अखबार की कटिंग पकड़ाई थी और कहा कि इस पर एक शानदार फिल्म बन सकती है। ये बात है कोई सात साल पहले की। उत्तर प्रदेश में उन दिनों लाल बिहारी ‘मृतक’ का किस्सा सुर्खियों में हुआ करता था। उस सच्ची कहानी पर बनी फिल्म ‘कागज’ नए साल के पहले गुरुवार को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर बताता है कि पंकज त्रिपाठी जब कॉमेडी नहीं करते थे तो भी क्या शानदार अभिनय करते थे।
Kaagaz: ‘परिंदा’ के राइटर की शानदार वापसी, ट्रेलर को मिली प्रतिक्रियाओं को देख भावुक हुए सतीश कौशिक
अपनी कामुक अदाओं के चलते चर्चा में रहने वाली मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने नया साल आने से पहले एक बड़ा कदम उठाया है। उनके इस कदम से फैंस काफी परेशान हो गए हैं। लोगों की समझ में नहीं आ रहा कि आखिर पूनम ने ऐसा क्यों किया। सोशल मीडिया पर कई लोग अब सवाल पूछ रहे हैं।
नए साल से पहले पूनम पांडे ने उठाया ये बड़ा कदम, जानकर फैंस को लगेगा झटका
किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन की कैलिफॉर्निया स्थित नैवरलैंड संपत्ति को उद्योगपति रॉन बर्कले ने 161 करोड़ में खरीद लिया है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है। बर्केल के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को ई-मेल के जरिये बताया कि उद्योगपति ने सैंटा बारबरा के निकट लॉस ऑलिवोस में स्थित 2,700 एकड़ की इस संपत्ति को 'लैंड बैंकिंग' योजना के तहत खरीदा है।
161 करोड़ में बिकी माइकल जैक्सन की ये आलीशान संपत्ति, पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखते थे किंग ऑफ पॉप
'अय्यप्पनम कोशियुम' और 'कम्मतिपादम' जैसी मलयालम फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता अनिल नेदुमंगड की मलंकरा बांध में डूबने से मौत हो गई। वह 48 साल के थे और अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले और फिर वे निकल नहीं पाए।
'अय्यप्पनम कोशियुम' के अभिनेता अनिल नेदुमंगड की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ बांध में गए थे नहाने