फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुली नंबर वन से जुड़वा 2 तक: जब बॉलीवुड ने बनाए अपने ही सुपरहिट फिल्मों के रीमेक, दर्शकों ने जमकर उड़ाया मजाक

Thu, 27 May 2021 08:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 27 May 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
Coolie number one to judwaa 2 these remake of bollywood hit films became superflop
बॉलीवुड रीमेक फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में बनती हैं जो अपनी दमदार कहानी के चलते सालों-साल लोगों के दिलों पर छाई रहती हैं। इन फिल्मों को ना सिर्फ थिएटर में दर्शक पसंद करते हैं बल्कि टीवी पर भी ये फिल्में लोगों को काफी पसंद आती है। हालांकि बॉलीवुड में शुरू से ही रीमेक का जमाना रहा है। ऐसे में बहुत सी कहानियां ऐसी रहीं हैं जो कोरिया, अमेरिका, दक्षिण भारत या किसी सीरियल की कहानी से कॉपी कर ली गई। हालांकि बॉलीवुड में रीमेक फिल्में भी दर्शकों को प्रभावित करने में सफल हुई हैं।



सुपरहिट फिल्मों के बने सुपरफ्लॉप रीमेक

बड़े बड़े अभिनेताओं ने इन रीमेक फिल्मों में काम कर दर्शकों की वाहवाही लूटी है। हालांकि बॉलीवुड ने सिर्फ विदेशों या दक्षिण भारत सिनेमा से ही नहीं बल्कि खुद की सुपरहिट फिल्मों के भी रीमेक बनाए हैं। वहीं ज्यादातर ऐसी फिल्मों का हश्र बुरा ही रहा है। तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के सुपरफ्लॉप रीमेक के बारे ।

Coolie number one to judwaa 2 these remake of bollywood hit films became superflop
जंजीर - फोटो : सोशल मीडिया

जंजीर

1973 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अभिनीत 'जंजीर' बॉलीवुड की जबरदस्त हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म से ही अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन का टैग मिला था। इसके बाद साल 2013 में अपूर्व लाखिया ने इस क्लासिक की रीमेक बनाई जिसमें साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा और प्रियंका चोपड़ा  साथ नजर आए थे। ये फिल्म बड़े पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

Coolie number one to judwaa 2 these remake of bollywood hit films became superflop
हिम्मतवाला - फोटो : सोशल मीडिया

हिम्मतवाला

श्रीदेवी और जीतेंद्र की फिल्म 'हिम्मतवाला' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 1983 में राघवेंद्र राव ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। वहीं फिल्म की कहानी के साथ साथ इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। हालांकि साल 2013 में साजिद खान ने अजय देवगन और तमन्ना भाटिया को लेकर फिर से इस फिल्म का निर्माण किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया था और इसे सुपरफ्लॉप करार दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coolie number one to judwaa 2 these remake of bollywood hit films became superflop
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुली नंबर 1

डेविड धवन की फिल्म 'कुली नंबर वन' में गोविंदा और करिश्मा की जबरदस्त केमेस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया था। वहीं कादर खान की कॉमेडी के चलते लोगों का हंसते हंसते पेट में दर्द हो गया था। हालांकि बाद में खुद डेविड धवन ने बेटे वरुण धवन और सारा अली खान को लेकर अपनी ही फिल्म का रीमेक बनाया। जहां ओरिजनल फिल्म को दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया था तो वहीं इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली।

विज्ञापन
Coolie number one to judwaa 2 these remake of bollywood hit films became superflop
राम गोपाल वर्मा की आग - फोटो : सोशल मीडिया

राम गोपाल वर्मा की आग

रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' को बॉलीवुड में कल्ट फिल्म का दर्जा मिला हुआ है। इस फिल्म के डॉयलाग से लेकर गाने तक सारे जबरदस्त हिट हुए थे। ऐसे में कोई भी इस फिल्म की रीमेक बनानी की कोशिश भी करे तो बेकार है। हालांकि राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ बच्चन को गब्बर के रोल में कास्ट करते हुए इस फिल्म की रीमेक बनाई और नाम दिया 'राम गोपाल वर्मा की आग'। ये फिल्म पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed