{"_id":"5e71bbbd8ebc3ea49e3281ce","slug":"corona-virus-effect-in-bollywood-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस ने बॉलीवुड को दिया बड़ा झटका, खतरे में कर्मचारियों की रोजी-रोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना वायरस ने बॉलीवुड को दिया बड़ा झटका, खतरे में कर्मचारियों की रोजी-रोटी
Wed, 18 Mar 2020 11:42 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Bollywood
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस यानी कोविड-19 अब पूरी दुनिया में फैलता दिख रहा है। पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी हेल्थ इमर्जेंसी जैसे हालात हैं। लोगों में डर है और डर का ये असर अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड में भी साफ-साफ दिखाई दे रहा है। कई बड़ी फिल्मों को भारी नुकसान हो रहा है। दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, केरल और जम्मू और कश्मीर के कई शहरों में थिएटर बंद किये जा रहे हैं और ऐसा होने से जो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं उन्हें भारी नुकसान से गुजरना पड़ रहा है। कई कलाकारों ने कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अपने बने-बनाए प्लान बदल दिए हैं। कई फिल्मों की शूटिंग रोकी जा चुकी हैं और कई फिल्मों की रिलीज डेट तक हटा दी गई हैं। आईफा पुरस्कार और जी सिनेमा अवॉर्ड के आयोजन भी रद्द कर दिए गए हैं।
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट टली
कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जिस तरह की दहशत है उसे ध्यान में रखते हुए जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी ने 24 मार्च को रिलीज़ होने वाली फ़िल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट ही टाल दी है और वो यह फिल्म तब तक रिलीज नहीं करेंगे जब तक कोरोना वायरस का खतरा टल नहीं जाता।
यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है क्योंकि इस फ़िल्म में तीन बड़े सुपरस्टार: अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह एक साथ नज़र आ रहे हैं। यह एक बड़े बजट की फ़िल्म है और रोहित शेट्टी नहीं चाहते कि फ़िल्म को कोई नुकसान हो।
उन्होंने कहा, "सूर्यवंशी हमने पूरे एक साल की कड़ी लगन और मेहनत से बनाई है. हमें इसके ट्रेलर का रिस्पॉन्स भी बहुत ज़बरदस्त मिला। इससे पता चलता है कि इस फ़िल्म को देखने के लिए लोगों में बेहद उत्साह है। इसलिए हम इसे रिलीज़ करने के लिए सही समय का इंतज़ार करेंगे।"
इस कड़ी में नया नाम यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म 'संदीप और पिंकी फरार' है। यश राज फ़िल्म्स ने एक बयान जारी कर कहा कि इस महामारी की वजह से उन्होंने 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज रोकने का फ़ैसला किया है।

Made in Heaven
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विदेशों में नहीं होगी शूटिंग
ज़ोया अख्तर और रीमा कागती की जानी-मानी एमेज़ॉन प्राइम की वेब सिरीज़ 'मेड इन हेवेन' बेहद लोकप्रिय हुई थी और अब बहुत जल्द इसके दूसरे सीज़न यानी 'मेड इन हेवन-2' की शूटिंग यूरोप में होने वाली थी जिसे अब कैंसिल कर दिया गया है। इस शो की मुख्य किरदार रहीं शोभिता धुलिपाला को अफसोस है कि कोरोना वायरस की वजह से वेब शो की शूटिंग भी कैंसिल हुई और फिल्म 'सितारा' पर भी कोरोना वायरस का असर देखने को मिला। इस फ़िल्म में भी शोभिता धुलिपाला मुख्य किरदार निभा रही हैं, ये फ़िल्म रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।
इसकी शूटिंग केरल में होने वाली थी जो फ़िलहाल रोक दी गई है।
बड़े सितारों पर भी दिखा कोरोना वायरस का डर
सलमान ख़ान की फ़िल्म 'राधे' की शूटिंग थोड़े दिनों के लिए टाल दी गई है। पहले जहां इस फ़िल्म की शूटिंग विदेश में हो रही थी वहीं अब इसकी शूटिंग मुंबई में ही करने का फ़ैसला किया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी लेकिन अब इसकी शूटिंग राजस्थान की जगह वापस मुंबई शिफ़्ट कर दी गई है। इसके अलावा करण जौहर की फिल्म 'तख़्त' की शूटिंग हाल ही में शुरू की गई थी, उसे भी रोक दिया गया है। फिल्म की शूटिंग जयपुर और जेसलमेर में होनी थी।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया-2 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। फ़िल्म की शूटिंग राजस्थान में होने वाली थी लेकिन इसे लखनऊ शिफ़्ट कर दिया गया है। अगर कोरोना का ख़तरा बढ़ता दिखा तो शायद सभी फ़िल्मों की शूटिंग को कुछ वक्त के लिए रोका जा सकता है।

Baaghi 3
- फोटो : twitter
थिएटर को बड़ा नुकसान
फ़िल्मों की शूटिंग के अलावा हालिया रिलीज फ़िल्मों जैसे 'बाग़ी-3' और 'अंग्रेज़ी मीडियम' की कमाई पर भी असर दिखने वाला है। जाने-माने फ़िल्म व्यापार विश्लेषक अमोद मेहरा ने बीबीसी से कहा, "पहले कोरोना वायरस का बॉलीवुड पर इतना असर नहीं था लेकिन आज से इसका बहुत बड़ा नुकसान दिखने वाला है।"
"जिस तरह से सरकार ने आदेश दिए हैं कि दिल्ली, कर्नाटक, केरल, जम्मू और कश्मीर और मुंबई के सभी सिनेमाघर बंद रहेंगे, इन बातों को सुनकर जरूर कहा जा सकता है कि बहुत बुरी हालत होने वाली है। कोई भी फ़िल्म रिलीज नहीं होगी तो थिएटर मालिकों को भारी नुकसान होगा।"
बॉलीवुड कर्मचारियों की रोज़ी-रोटी खतरा
अमोद मेहरा कहते हैं, "हज़ार करोड़ से भी ज़्यादा का नुक़सान हुआ है क्योंकि कई फ़िल्मों की डेट ही नहीं मिल रही थी। इनमें 'तख़्त' भी शामिल है। यह इस साल की सबसे महंगी फ़िल्म थी लेकिन अब फिर से इसकी शूटिंग की तारीख आगे बढ़ गई है। ऐसे में सिर्फ़ पैसों का नुकसान नहीं होता, बल्कि उन लोगों का भी नुकसान होता है जो फ़िल्मों में काम करके अपनी रोज़ी-रोटी चला रहे हैं।"
"मेकअप आर्टिस्ट, जूनियर आर्टिस्ट, स्पॉट बॉय, लाइटमैन और कैमरामैन जैसे तमाम लोगों का रोजगार फ़िल्म इंडस्ट्री पर टिका होता है। दूसरे सेक्टर्स की कंपनियों ने भले ही कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दे दी है लेकिन बॉलीवुड वालों का काम तो घर से काम नहीं हो सकता। इनकी तो रोज़ी-रोटी छिन जाएगी।"

अंग्रेजी मीडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
छोटी फ़िल्मों को उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान
इरफ़ान ख़ान की फ़िल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' शुक्रवार को रिलीज हुई। अमोद मेहरा कहते हैं, 'अंग्रेज़ी मीडियम, फ़िल्म इंडस्ट्री पर कोरोना वायरस के असर का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस फ़िल्म की बुरी हालत हो गई है। शुक्रवार को पहला दिन था, शनिवार से थिएटर बंद रहेंगे।'
मेहरा का मानना है कि निर्माताओं को ये फ़िल्म रिलीज ही नहीं करनी चाहिए थी। वो कहते हैं, 'इनका एक ग़लत फैसला इन पर बहुत भारी पड़ गया और अब जब सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट पीछे चली गई तो रणवीर सिंह की '83' और डेविड धवन की 'कुली' इन सभी फ़िल्मों की रिलीज तारीख़ों को फिर से तय किया जाएगा। रिलीज़ की तारीख़ों में होने वाले इन बदलावों का सीधा असर छोटी फ़िल्मों को उठाना पड़ सकता है। कुछ छोटी फ़िल्मों को बंद भी करना पड़ सकता है।'