सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस अभिनेत्री ने एक बार फिर पीएम मोदी को दी सलाह, कहा- आज 8 बजे ताली-थाली के बजाय....

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 24 Mar 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
corona virus pooja bedi suggest to pm modi I hope his speech leaves out taali & thaali
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लागू किया गया है जो 31 मार्च तक चलेगा। इससे पहले जनता कर्फ्यू 22 मार्च रविवार को लगा था। पीएम मोदी की अपील पर इसी दिन लोगों ने अपनी बालकनी पर खड़े होकर ताली-थाली बजाई थी। इसके जरिए लोगों ने कोरोना वायरस से लड़ रहे योद्धाओं को सलामी दी थी। पीएम मोदी की इस अपील पर बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने सवाल खड़े किए थे।

Trending Videos
corona virus pooja bedi suggest to pm modi I hope his speech leaves out taali & thaali
pooja bedi - फोटो : Social Media

इस एक्ट्रेस का नाम है पूजा बेदी। उन्होंने एक बार फिर ट्वीट कर पीएम मोदी को कुछ सलाह दी है। पूजा बेदी ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा है, 'रात 8 बजे पीएम हमें संबोधित करेंगे। मुझे उम्मीद है कि उनका भाषण ताली और थाली को छोड़ हमें कुछ ठोस उपाय मुहैया कराएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
corona virus pooja bedi suggest to pm modi I hope his speech leaves out taali & thaali
pooja bedi

'जैसे- लॉकडाउन प्रोटोकॉल, आर्थिक राहत पैकेज, चिकित्सा राहत उपाय, करों में कमी से कारोबारियों को राहत ताकि वह अपने कर्मचारियों को काम से न निकालें, टैक्स फाइलिंग की समय सीमा का विस्तार इत्यादि।' इस तरह पूजा बेदी ने पीएम को सलाह दी है कि वह कुछ ठोस कदमों के बारे में जानकारी दें। 

corona virus pooja bedi suggest to pm modi I hope his speech leaves out taali & thaali
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
बता दें कि पीएम मोदी ने संबोधन की जानकारी देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, 'वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।'

 

विज्ञापन
corona virus pooja bedi suggest to pm modi I hope his speech leaves out taali & thaali
दिल्ली में कर्फ्यू के दौरान मरीज को व्हील चेयर पर ले जाता परिवार - फोटो : अमर उजाला

भारत में फैल रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रकोप के बीच देश के 32 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। इस फैसले से 560 जिलों में पूरी तरह से बंदी लागू कर दी गई है। भारत में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed