कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए महामारी बन गया है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ ये खतरनाक वायरस भारत में भी आ चुका है। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 70 से ज्यादा मामले आ चुके हैं जिनमें से 56 भारतीय और 17 विदेशी नागरिक हैं। वहीं भारत सरकार ने मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मेडागास्कर, श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू जैसे 48 अन्य देशों से 900 भारतीय नागरिकों को निकाला है। इस बीच फिल्मी सितारे भी अपने फैंस को कोरोना वायरस से सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
अमिताभ बच्चन से लेकर कार्तिक आर्यन तक कोरोना वायरस से सर्तक हुए ये सितारे, बचाव के लिए दी ऐसी सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
T 3468 - Concerned about the COVID 19 .. just doodled some lines .. in verse .. please stay safe .. 🙏 pic.twitter.com/80idolmkRZ
महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना को लेकर एक दिलचस्प वीडियो अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वो कोरोना को ठेंगा दिखा रहे हैं। वीडियो में अमिताभ अवधि भाषा में कविता बोलते नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने अपनी कविता में कहा, 'बहुतेरे इलाज बतावैं, जन जनमानस सब। केकर सुनैं केकर नाहीं कौन बाताई ई सब। क्येऊ कहेस कलौंजी पीसौ, केऊ आंवला रस। केऊ कहेस घर मां बैठओ हिलो न टस से मस। ईर कहिन औ बीर कहिन कि अइसा कुछ भी करौ ना। बिन साबुन के हाथ धोइ के, केऊ के भैया छुअव ना। हम कहा चलौ हमहू कर देत हैं जैसन बोलैं सब। आवै देव कोरोना फिरौना ठेंगवा देखाउब तब।' बिग बी के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा
It’s all about Namaste 🙏🏻 an old but new way to greet people in a time of change around the world. Please stay safe everyone! pic.twitter.com/fqk12QbD7K
प्रियंका ने अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने के लिए भारतीय तरीका अपनाने की सलाह दी है। प्रियंका के वीडियो को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में प्रियंका ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में प्रियंका की कई तस्वीरें हैं, जिसमें वो हाथ जोड़कर नमस्कार करते नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें अलग अलग कार्यक्रमों की हैं। इस वीडियो के साथ ही प्रियंका ने फैंस को बड़ा मैसेज भी दिया है। वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'सारी बात नमस्ते की है। दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच लोगों को ग्रीट करने का एक पुराना लेकिन नया तरीका। प्लीज सभी सुरक्षित रहिए।'
अनिल कपूर
हाल ही में दिग्गज अभिनेता अपनी फिल्म मलंग की सक्सेस पार्टी में पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों के साथ काफी मस्ती की, लेकिन वह मलंग फिल्म की सक्सेस पार्टी में मुंह पर मास्क पहनकर पहुंचे। इस दौरान वह फैंस को कोरोना वायरस से बचकर रहने की सलाह देते नजर आए।
#anilkapoor steps out for a bash with his mask on #covid_19 #CoronaVirus #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह मुंह पर मास्क लगाए दिखाई दे रहे हैं। अपने अलावा कार्तिक ने वीडियो में साथ में मौजूद अन्य लोगों को भी वीडियो में दिखाने की कोशिश की, जिन्होंने मास्क पहना हुआ है। वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि यह किसी फिल्मी की शूटिंग के सेट का है। इस वीडियो का साझा करते हुए करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, 'सुरक्षी रहो, ज्यादा परेशान मत हो।' कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Stay safe guys. Can’t stress this enough #WashYourHands #CoronaStopKaroNa
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on