पूरी दुनिया कोरोना वायरस की समस्या से जूझ रही है। ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ कई बॉलीवुड सितारे भी सेल्फ आइसोलेशन और क्वारंटीन में चले गए हैं। शूट और बाकी कामों में काफी व्यस्त रहने वाले सितारे अब सोशल मीडिया पर अधिक वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में आपको दिखाते हैं कि आपके चहेते सितारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कैसे वक्त बिता रहे हैं।
Coronavirus: सितारे ऐसे बिता रहे अपना क्वारंटीन टाइम, रणवीर-दीपिका और मिलिंद- अंकिता का प्यार दिल जीत लेगा
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर सिंह अक्सर इंस्टग्राम पर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर रणवीर ने दीपिका के साथ एक तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया यूजर्स रणवीर- दीपिका की तस्वीर काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि रणवीर अक्सर दूसरे सितारों की तस्वीरों पर भी मजेदार कमेंट करते रहते हैं।
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
ऋतिक रोशन
ग्रीक गॉड के नाम से फेमस ऋतिक रोशन सेल्फ आइसोलेशन का वक्त अपने बच्चों के साथ बिता रहे हैं। ऐसे में ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में ऋतिक के दोनों बच्चे अपने पालतू कुत्ते के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही टेबल पर एक किताब भी रखी आ रही हैं।
. Couldn’t ask for a better view. . Or a more suited book . . #Coexist #doglovers
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
मौनी रॉय
अभिनेत्री मौनी रॉय अपने इस खास वक्त को कुकिंग करते हुए बिता रही हैं। हाल ही में मौनी ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। वहीं अब नए पोस्ट में मौनी फार्म से ही पुदीना लेती दिखाई दी रही हैं। इसके साथ ही मौनी की टोकरी में कुछ छोटे छोटे टमाटर भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि मौनी प्रकृति के साथ वक्त बिताते नजर आ रही हैं।
A post shared by mon (@imouniroy) on
मिलिंद सोमन
मिलिंद सोमन सेल्फ आइसोलेशन के छठवें दिन को अपनी पत्नी अंकिता के साथ वक्त बिता रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि मिलिंद को उनकी पत्नी अंकिता हेड मसाज कर रही हैं। वहीं कैप्शन में मिलिंद ने बताया है कि वो बालों में नारियल तेल की मालिश करवा रहे हैं।
Day 6. Plain, simple, slightly warmed up, coconut oil for my hair 🤓
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on
