कोरोना वायरस की वजह से लोग घरों में बंद है। कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने एक तस्वीर शेयर की है। जकलीन ने चिड़ियाघरों में बंद जानवरों का दर्द बयां किया है।
घरों में कैद हुए लोग तो जैकलीन ने जानवरों का बयां किया दर्द, बोलीं- 'अब आपको पता चला'
तस्वीर में एक पांडा नजर आ रहा है जो पिंजरे में मायूस बैठा हुआ है। तस्वीर पर लिखा है, 'अब आपको पता चला कि चिड़ियाघर में जानवर कैसा महसूस करते हैं?' यूजर्स जैकलीन के इस पोस्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
जैकलीन ने जो तस्वीर शेयर की है वो इन दिनों खूब वायरल हो रही है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए पिंजड़ों में कैद जानवरों और कोरोना वायरस के डर से घरों में बंद लोगों की तुलना की है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार जैकलीन जानवरों को लेकर पोस्ट करती रही हैं।
जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। वीडियो में उनके साथ बिग बॉस फेम आसिम रियाज भी थे। आसिम के फैंस उनके इस वीडियो का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे लेकिन उनका इसमें कैमियो रोल ही था। जिससे फैंस को काफी निराशा हुई थी।
मूलत: श्रीलंका की रहने वालीं जैकलीन के लिए बॉलीवुड में आना आसान नहीं था। करियर के शुरुआती दौर में जैकलीन को लोगों से कई बातें सुनने को मिलीं जो हैरान करने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कि 'जब मैं बॉलीवुड में आई थी तब ही मैंने ये साचा था कि मुझे अपनी असली पहचान बनाए रखनी है। मैं जैसी हूं मुझे वैसा ही रहना है। कई लोगों ने सलाह दी कि अपनी नाक की सर्जरी कराओ, अपना नाम बदल लो लेकिन मैं हमेशा खुद से सवाल पूछती थी कि क्या सच में मुझे इसकी जरूरत है।'
इटली में पुलिस ने व्यक्ति की जमकर पिटाई, वीडियो शेयर कर ऋषि कपूर ने कहा- 'ऐसा ही...'
