सब्सक्राइब करें

क्वारंटीन टाइम में कटरीना के साथ मिलकर ये काम कर रहे हैं वरुण धवन और अर्जुन कपूर, तस्वीरें वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 23 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Share Screen Shot of Video Call With Varun Dhawan and Arjun Kapoor During Quarantine Time
वीडियो कॉल पर कटरीना कैफ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर - फोटो : Social Media

फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों लॉकडाउन है। सभी अभिनेता और अभिनेत्रियां सेल्फ आईसोलेशन में हैं। इस दौरान सभी अपने-अपने घर में समय व्यतीत कर रहे हैं। सभी सेलब्स घर से ही अपनी तस्वीरें और वीडियो बनाकर फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं। सेलेब्स फैन्स को बता रहे हैं कि वो इस समय को कैसे मजे से बिता रहे हैं। जिससे आम लोग भी उन्हें देखकर इस परिस्थिति में संयम बरतें। इसी बीच कटरीना कैफ की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Trending Videos
Katrina Kaif Share Screen Shot of Video Call With Varun Dhawan and Arjun Kapoor During Quarantine Time
कटरीना कैफ - फोटो : Social Media

जब से बॉलीवुड लॉकडाउन हुआ है तभी से अभिनेत्री कटरीना कैफ कोई ना कोई पोस्ट अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही कटरीना ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें कटरीना ने बताया था कि जिम बंद होने के बाद उन्होंने घर की चत को ही अपना बना लिया है। अब हाल ही में कटरीना ने एक बार फिर से बताया है कि इन दिनों वो क्या कर रही हैं। कटरीना ने अपने साथ-साथ वरुण धवन और अर्जुन कपूर की भी पोल खोली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Share Screen Shot of Video Call With Varun Dhawan and Arjun Kapoor During Quarantine Time
वरुण, कटरीना, अर्जुन - फोटो : Social Media

दरअसल हाल ही में अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में कटरीना के साथ वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी हैं। दरअसल कटरीना ने वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ वीडियो कॉल पर बातें करते हुए एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस स्क्रीनशॉट में तीनों वीडियो कॉल के जरिए आपस में बातें कर रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कटरीना ने लिखा है, 'एकबार फिर मुलाकात, हमारा नया क्लब, बहुत ही उपयुक्त नाम 'हम आइसोलेटेड हैं' के साथ।' इस पोस्ट में उन्होंने अर्जुन और वरुण को टैग भी किया है।

View this post on Instagram

Reunited .... our newly reformed “ club “ with a very appropriate name “ #isolated r us “ @varundvn @arjunkapoor #togetherforever 😷🐶. #stayhome #selfquarantine #jantacurfew

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

Katrina Kaif Share Screen Shot of Video Call With Varun Dhawan and Arjun Kapoor During Quarantine Time
Arjun Kapoor, Katrina Kaif - फोटो : social media

गौरतलब है कि कटरीना, वरुण और अर्जुन की दोस्ती काफी गहरी है। पहले ये तीनों दोस्त नहीं बल्कि दुश्मन थे। इसका खुलासा कटरीना ने करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में किया था। कटरीना ने बताया थी कि वरुण ने एक क्लब बनाया था जिसका नाम था 'आई हेट कटरीना कैफ' इस ग्रुप के मेंबर अर्जुन कपूर भी थे। हालांकि वक्त के साथ तीनों की आपस में दोस्ती हो गई।

विज्ञापन
Katrina Kaif Share Screen Shot of Video Call With Varun Dhawan and Arjun Kapoor During Quarantine Time
Varun Dhawan and Arjun Kapoor - फोटो : file photo

बात करें इन तीनों के वर्कफ्रंट की तो कटरीना कैफ जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कहर की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। इस फिल्म निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। वहीं वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ सारा अली खान भी हैं। तो वहीं अर्जुन कपूर परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाले थे। लेकिन इस फिल्म की भी रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। जिसकी रिलीज कोरोनावायरस की वजह से टल गई। वहीं अर्जुन कपूर 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति चोपड़ा के अपोजिट नजर आएंगे। जबकि वरुण धवन 'कुली नंबर 1' के रीमेक में सारा अली खान के साथ दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed