कोरोना वायरस को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच इटली से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान भी एक आदमी सड़कों पर टहलता नजर आया। सड़क पर व्यक्ति को देखते ही पुलिस तुरंत एक्शन लेती है और उसे गिरफ्तार कर लेती है। वीडियो को ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
इटली में पुलिस ने व्यक्ति की जमकर पिटाई, वीडियो शेयर कर ऋषि कपूर ने कहा- 'ऐसा ही...'
सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव ऋषि कपूर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'ऐसे ही अनुशासन की हमें जरूरत है।' वीडियो में एक व्यक्ति पुलिसवाले के सामने खड़ा है। तभी कुछ और पुलिसवाले आते हैं। वो उसे किक मार के गिरा देते हैं और गिरफ्तार कर लेते हैं।
We need this discipline pic.twitter.com/p3yyAGm1ik
हाल ही में ऋषि कपूर ने कनिका कपूर को लेकर एक ट्वीट किया था जो काफी चर्चा में रहा। ऋषि कपूर ने ट्वीट किया- 'आजकल कुछ कपूर लोगों पे टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे कपूर-ऑन की। कोई गलत काम न हो कभी। जय माता दी।'
कोरोना वायरस का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा। जिसका नतीजा ये रहा कि बीते 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान सभी देशवासियों ने इसमें पूरा साथ दिया। शाम पांच बजे उन सभी कोरोना के योद्धाओं को थाली, ताली, घंटी और शंख बजाकर सलाम किया गया। बॉलीवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं रहे। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पूरे परिवार के साथ उन योद्धाओं का अभिवादन किया।
बच्चन परिवार के सभी सदस्य घर की छत आए और ताली-घंटी बजाते दिखे। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। जहां कुछ लोग बच्चन परिवार की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। बच्चन परिवार के सभी सदस्यों ने सफेद रंग के कपड़े पहने थे। सफेद कपड़ों को लेकर ही कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कोरोना के बावजूद इस शो पर नहीं पड़ेगा कोई असर, दर्शकों को नहीं देखना होगा रिपीट टेलीकास्ट
