सब्सक्राइब करें

खत्म नहीं हो रहा कनिका कपूर के शरीर से कोरोना का संक्रमण, फिर पाई गईं कोविड-19 पॉजिटिव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 23 Mar 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outhbreak Bollywood singer Kanika Kapoor positive again in covid 19
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर के फैंस के लिए एक बार फिर से बुरी खबर है। इन दिनों पूरी दुनिया में महामारी की तरह फैले कोराना वायरस से लड़ रही हैं। बीते दिनों उन्होंने खुद अपने कोरोन वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। इसके बाद से कनिका कपूर का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। 

Trending Videos
Coronavirus outhbreak Bollywood singer Kanika Kapoor positive again in covid 19
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

अस्पताल में उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। सोमवार को कनिका कपूर का फिर से कोविड 19 का टेस्ट किया गया, लेकिन दूसरे टेस्ट में वह फिर से कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। ऐसे में कनिका के फैंस की उनके लिए चिंता बढ़ गई है। गायिका कनिका कपूर ने बीते शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर खुद के कोरोना संक्रमित होने का खुलासा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outhbreak Bollywood singer Kanika Kapoor positive again in covid 19
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

खबर के मुताबिक बीते दिनों कनिका कपूर लंदन से लौटी थीं। इसके बाद उन्होंने लखनऊ और मुंबई सहित कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। कनिका ने लखनऊ में हुई एक पार्टी में भी हिस्सा लिया था। उस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जैसे तमाम बड़े लोग मौजूद थे। 

Coronavirus outhbreak Bollywood singer Kanika Kapoor positive again in covid 19
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

कनिका कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद इन सभी हस्तियों ने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया और कोरोना वायरस का टेस्ट भी करवाया। राहत कि बात ये है कि कनिका कपूर इन सब में जिन लोगों से मिली उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं दूसरी और कोरोना वारस से संक्रमित होने के दौरान कनिका कपूर के खिलाफ लापरवाही दिखाने के आरोप भी लगे। जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus outhbreak Bollywood singer Kanika Kapoor positive again in covid 19
Kanika Kapoor, yogi adityanath - फोटो : amar ujala

लापरवाही करने के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। कनिका के खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 की तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं दूसरी शिकायत लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन और गोमती पुलिस स्टेशन में दर्ज की हई है। इसके अलावा कनिका कपूर के खिलाफ बिहार की एक अदालत में कनिका के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। 

पढ़ें: कोरोना वायरस से संक्रमित कनिका कपूर की और बढ़ी मुश्किलें, जानें अब क्या हुआ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed