कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम से लेकर खास तक, इस खतरनाक वायरस ने लाखों लोगों को अपना शिकार बना लिया है। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर इस वायरस से जुड़ी अफवाहें भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। ऐसी अफवाह का शिकार अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस हुई हैं।
कोरोना का टेस्ट करवाने के बाद इस अभिनेत्री ने की ये अपील, कहा- 'हम सभी उम्मीद कर रहे हैं...'
एरिका फर्नांडिस टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी के सीरियल का हिस्सा हैं। हाल ही में इस सीरियल के अभिनेता पार्थ समथान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद उनके बहुत से करीबियों ने भी अपना कोविड-19 का टेस्ट करवाया। उनमें से एक एरिका फर्नांडिस भी हैं, लेकिन इनको लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह उड़ रही है कि वह भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। जिसको लेकर अब अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एरिका फर्नांडिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट साझा किया है। जिसमें उन्होंने इस तरह की अफवाह को फर्जी बताया है। साथ ही इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने अपना कोविड-19 का टेस्ट करवाया है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई हैं। एरिका फर्नांडिस ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे संज्ञान में ऐसे खबर आई है कि मेरी रिपोर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी खबरें चलाई जा रही हैं।'
एरिका फर्नांडिस ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हालांकि हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि यह निगेटिव रिपोर्ट हो। मुझे अभी तक इस बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। मेरा ऑनलाइन पोर्टल से खास अनुरोध है कि कृपया रिपोर्ट के बारे में ठीक से पता चलने से पहले झूठी खबरें न फैलाएं। मुझे यकीन है कि जब आप इसके बारे में जानेंगे तो आप लोगों को अंतिम परिणाम पता चल जाएगा।'

आपको बता कि पार्थ समथान ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'मुझे कोरोना के हल्के लक्षण थे और मैंने अपने आपको टेस्ट कराया और मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं उन लोगों से भी गुजारिश करूंगा कि वह भी अपना कोविड-19 का टेस्ट करना लें जो बीते दिनों में मेरे आसपास रहे हैं। बीएमसी मेरे साथ लगातार संपर्क में है और डॉक्टर्स के दिशा-निर्देशों के बाद मैं सेल्फ क्वारंटीन में हूं। मैं सभी लोगों के साथ के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आप सभी लोग सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।'
A post shared by Parth Samthaan (@the_parthsamthaan) on