सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर शिल्पा शेट्टी संग सलमान खान ने किया था डांस, खूब देखा जा रहा थ्रोबैक वीडियो

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 14 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
salman khan dance with shilpa shetty on aishwarya rai song chaand chhupa
चांद छुपा गाने पर सलमान का डांस - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान की जोड़ी को फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के गाने 'चांद छुपा' में ऐश्वर्या की खूबसूरती और उनकी अदाओं को भला कौन भूल सकता है। फिल्म में भले ही ऐश्वर्या के साथ सलमान की जोड़ी जमी हो लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इसी गाने पर सलमान किसी और अभिनेत्री के साथ डांस कर रहे हैं।

Trending Videos
salman khan dance with shilpa shetty on aishwarya rai song chaand chhupa
सलमान खान, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल वीडियो एक अवॉर्ड फंक्शन का है। इसमें सलमान खान के साथ शिल्पा शेट्टी हैं। दोनों 'चांद छुपा बादल में' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस के दौरान सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की केमेस्ट्री देखते ही बनती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan dance with shilpa shetty on aishwarya rai song chaand chhupa
सलमान खान, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो सलमान खान के फैन पेज से इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। सलमान खान के साथ शिल्पा शेट्टी की जोड़ी यूजर्स को पसंद आ रही है। बता दें कि असल जिंदगी में भी सलमान और शिल्पा अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में 'गर्व', 'शादी करके फंस गया यार' और 'फिर मिलेंगे' जैसी फिल्में की हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤ #salmankhan #shilpashetty

A post shared by 𝐁𝐨𝐥𝐥𝐲𝐰𝐨𝐨𝐝 𝐀𝐜𝐭𝐨𝐫 "𝐒𝐚𝐥𝐦𝐚𝐧 𝐊𝐡𝐚𝐧" (@salmankhanazerbaijan) on

salman khan dance with shilpa shetty on aishwarya rai song chaand chhupa
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जब से लॉकडाउन लगा है तभी से सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में समय बिता रहे हैं। सलमान की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वो कीचड़ में सने हुए दिखे। इस तस्वीर को साझा करते हुए सलमान खान ने देश के किसानों को मैसेज दिया। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'सभी किसानों का सम्मान।' 

विज्ञापन
salman khan dance with shilpa shetty on aishwarya rai song chaand chhupa
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' और 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आने वाले हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी भी लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' हैं। 

ऐसा दिखता है 'मन्नत' के अंदर बना गौरी खान का ऑलीशान वर्कप्लेस, देखें INSIDE वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed