सब्सक्राइब करें

राजेश्वरी सचदेव को मिला दमदार किरदार और मुगल्स में हुई कुणाल कपूर की एंट्री समेत पांच फटाफट खबरें

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 14 Jul 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
top five news of Shweta Gulati Rajeshwari Sachdev Kunal Kapoor Shaleen Malhotra Manoj Bajpayee
राजेश्वरी सचदेव, कुणाल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अमी त्रिवेदी की जगह लेंगी श्वेता गुलाटी


धारावाहिक 'तेरा यार हूं मैं' के लिए मुख्य अभिनेत्री के रूप में चुनी गईं अमी त्रिवेदी ने अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह शो छोड़ दिया है। शो के निर्माताओं ने अमी की जगह श्वेता गुलाटी को दी है। शो को छोड़ने पर अमी ने बताया, 'मेरे लिए इस समय काम करना बहुत मुश्किल है। मैं अपने बूढ़े माता-पिता और सात साल के बच्चे के साथ रहती हूं। ऐसे में मैं कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती। जब मैं शूटिंग शुरू कर रही थी तब मेरा परिवार मुझे लेकर थोड़ा डरा हुआ ही था। ऐसा मिला हुआ मौका छोड़ना बिल्कुल गलत बात है लेकिन यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है। मेरे ऊपर मेरे परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य सबसे पहले है।'

Trending Videos
top five news of Shweta Gulati Rajeshwari Sachdev Kunal Kapoor Shaleen Malhotra Manoj Bajpayee
राजेश्वरी सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश्वरी सचदेव का नया धमाका
निर्माता शशि और सुमीत मित्तल अपना एक नया शो शुरू करने जा रहे हैं जिसमें टीवी और फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव को एक अहम भूमिका के लिए चुना गया है। राजेश्वरी ने इस खबर की खुद पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हां, मैं इस शो का हिस्सा हूं। हम इस शो की शूटिंग लॉकडाउन से पहले ही शुरू करने जा रहे थे लेकिन अचानक से कोरोना वायरस की वजह से हुई विश्वव्यापी बंदी के कारण कुछ भी संभव नहीं हो सका। अब हमें आशा है कि हम जल्द ही इस शो की शूटिंग शुरू करेंगे।' राजेश्वरी को मार्गेरीटा, लौट आओ त्रिशा, बालिका वधू और पेशवा बाजीराव जैसे शोज के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top five news of Shweta Gulati Rajeshwari Sachdev Kunal Kapoor Shaleen Malhotra Manoj Bajpayee
कुणाल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मुगल्स में कुणाल कपूर की एंट्री
निर्माता निर्देशक निखिल आडवाणी 'मुगल्स' नाम की एक वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं जिसमें बाबर का किरदार निभाने के लिए कुणाल कपूर का चयन किया गया है।  इससे पहले इस किरदार के लिए अभिनेता रोनित रॉय को चुना गया था। यह एक ऐतिहासिक फिक्शन सीरीज है जिसमें शबाना आजमी को बाबर की दादी ऐसान दौलत का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। साथ ही इस सीरीज में टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दृष्टि धामी को खानजादा बेगम का किरदार निभाना है।

top five news of Shweta Gulati Rajeshwari Sachdev Kunal Kapoor Shaleen Malhotra Manoj Bajpayee
शालीन मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शालीन मल्होत्रा की तैयारी पूरी
टीवी के जाने-माने अभिनेता शालीन मल्होत्रा अब लोकप्रिय धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' में अंजली तत्रारी के किरदार निया के प्रेमी ऋषि बर्मन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस शो का आकर्षण पहले से ही वरुण बडोला और श्वेता तिवारी बनाए हुए हैं। इस किरदार को निभाने के लिए अपनी तैयारी के बारे में शालीन ने बताया, 'मैंने अपने करियर में अभी तक डार्क, मजबूत और गंभीर किरदार निभाए हैं। यह किरदार उन सभी से एकदम अलग है। इस किरदार में ढलने के लिए मैं अंजली को वीडियो कॉल करता था और हम अपने संवादों की रिहर्सल करते थे। अपने किरदारों के बीच संबंधों पर बात करते थे। इससे हमें आपस में जुड़ने और एक दूसरे को समझने में काफी मदद मिली है।'

विज्ञापन
top five news of Shweta Gulati Rajeshwari Sachdev Kunal Kapoor Shaleen Malhotra Manoj Bajpayee
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मिलिए पहले कोरोना मरीज से
डिस्कवरी टीवी चैनल ने भारत के कोरोना वॉरियर्स जैसे डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी, एनजीओ वर्कर्स आदि पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है जिसमें भारत के पहले कोरोना से पीड़ित केस से लेकर अब तक की कहानी को सुनाया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री के लिए हिंदी में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने आवाज दी है जबकि तमिल के लिए लेखक और निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन आगे आए हैं। अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बंगाली में रिलीज होने वाली यह डॉक्यूमेंट्री  20 जुलाई की रात आठ बजे प्रसारित की जाएगी।

पढ़ें: कीचड़ में लिपटे नजर आए सलमान खान, खास अंदाज में एक बार फिर दिया किसानों को सम्मान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed