सब्सक्राइब करें

पहली बार इस हाल में सलमान खान आए नजर, खास अंदाज में एक बार फिर दिया किसानों को सम्मान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 14 Jul 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan pays respect to all farmers in his new photo from Panvel farmhouse
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से जब से लॉकडाउन लगा है, तब से बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में समय बिता रहे हैं। फार्म हाउस पर रहकर वह ऐसे काम करते रहते जिसकी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने किसानों को सम्मान दिया था। एक बार फिर से वह ऐसा ही कुछ करते नजर आए हैं। 

Trending Videos
Salman Khan pays respect to all farmers in his new photo from Panvel farmhouse
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी। जिसमें वह खेती करते नजर आए थे। अब एक बार फिर से सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की जिसमें वह कीचड़ से सने नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan pays respect to all farmers in his new photo from Panvel farmhouse
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में सलमान खान पूरी तरह से कीचड़ में लिपटे दिख रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सलमान खान ने देश के किसानों के लिए खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'सभी किसानों का सम्मान।' सोशल मीडिया पर दबंग खान की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। उनके कई फैंस इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Respect to all the farmers . .

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

Salman Khan pays respect to all farmers in his new photo from Panvel farmhouse
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते दिनों सलमान खान ने खेती करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी जो तस्वीर साझा की थी उसके साथ खास कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा था, 'दाने दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम... जय जवान जय किसान।' बेशक यह उनकी तरफ से देश के अन्नदाताओं यानी किसानों को दिया गया सम्मान है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Daane daane pe likha hota hai khane wale Ka naam... jai jawan ! jai kissan !

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

विज्ञापन
Salman Khan pays respect to all farmers in his new photo from Panvel farmhouse
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस ने लॉकडाउन के कारण भले ही कामकाज की रफ्तार धीमी कर दी हो लेकिन सलमान खान अपने फार्म हाउस पर ही रह कर लगातार कुछ नए गाने को बनाने में लगे रहे। उन्होंने बहुत ही कम साधन उपलब्ध होने के बावजूद 'प्यार करोना' और 'तेरे बिना' जैसे दो म्यूजिक वीडियोज बनाकर रिलीज किए हैं। उनके म्यूजिक वीडियो 'तेरे बिना' में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी सलमान के साथ नजर आईं।

पढ़ें: परदेसी ओटीटी के साथ जाकिर खान का हुआ एक्सक्लूसिव रिश्ता, फिर बोलने आ रहे, चाचा विधायक हैं हमारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed