शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान लॉकडाउन में घर से ही काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले शाहरुख की तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वो अपने घर की बालकनी में शूटिंग करते हुए दिखे थे। अब गौरी खान ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो काम करती दिख रही हैं।
ऐसा दिखता है 'मन्नत' के अंदर बना गौरी खान का ऑलीशान वर्कप्लेस, देखें INSIDE वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में गौरी पेंटिंग करती दिख रही हैं। उनके आस पास बहुत सारे ब्रश, कलर्स और ग्लू रखे हुए हैं। सामने खिड़की से समंदर का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बंगले के ऊपरी मंजिल पर गौरी का वर्कप्लेस बना हुआ है।
वीडियो के साथ गौरी ने कैप्शन में लिखा, 'क्वारंटीन के समय का उपयोग मैं अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए रही हूं। चिकित्सीय तौर पर क्रिएटिविटी काफी प्रभावी हो सकती है। यहां देखिए, एब्सट्रेक्ट आर्ट और कैनवास पर एक्रिलिक।'
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
बता दें कि गौरी पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। वर्कप्लेस से गौरी ने एक अन्य तस्वीर साझा की है जिसमें वो कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। यहां खूबसूरत बैकग्राउंड देखकर पता चला चलता है कि गौरी का वर्कप्लेस बेहद आलीशान है।
लॉकडाउन के शुरुआत में शाहरुख और गौरी ने अपना पर्सनल ऑफिस स्पेस बीएमसी को देने का एलान किया था। जिससे क्वारंटीन के लिए जगह बनाई जा सके। गौरी ने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी कि 'इस ऑफिस को क्वारंटीन जोन बनाया गया है जहां सारी सुविधाएं होंगी। हम सबको कोविड 19 से मिलकर लड़ना है।'
सुशांत के निधन के एक महीना पूरा होने पर शेखर सुमन ने दी श्रद्धांजलि, फिर से उठाया आउटसाइडर्स का मुद्दा